✕
भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत
By EditorialPublished on 12 Sept 2023 5:30 AM IST
भारत (Bharat) ने पाकिस्तान (Pakisthan) पर अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की है। टीम ने वनडे (One Day) एशिया कप (Asia Cup) के सुपर-4 (Super-4) मुकाबले में पाकिस्तानी टीम को 228 रनों से हराया। इससे पहले, यह रिकॉर्ड 140 रनों का था, जो भारत ने 2008 में मीरपुर (Mirpur) के मैदान पर बनाया। कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (Premadasa Stadium) में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में दो विकेट पर 356 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 32 ओवर में 128/8 रन ही बना सकी। टीम के दो बैटर इंजरी क

x
कोलंबो (एजेंसी)। भारत (Bharat) ने पाकिस्तान (Pakisthan) पर अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की है। टीम ने वनडे (One Day) एशिया कप (Asia Cup) के सुपर-4 (Super-4) मुकाबले में पाकिस्तानी टीम को 228 रनों से हराया। इससे पहले, यह रिकॉर्ड 140 रनों का था, जो भारत ने 2008 में मीरपुर (Mirpur) के मैदान पर बनाया। कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (Premadasa Stadium) में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में दो विकेट पर 356 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 32 ओवर में 128/8 रन ही बना सकी। टीम के दो बैटर इंजरी के कारण खेलने नहीं उतरे।
मैच के 3 बड़े रिकॉर्ड
पहला कोहली के सबसे तेज 13 हजार रन, 47वीं सेंचुरी भी भारतीय बैटर विराट कोहली (Virat Kohli) सबसे तेज 13 हजार रन बनाने वाले बैटर बने। उन्होंने दिग्गज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। सचिन ने 13 हजार रन बनाने में 321 पारियां खेलीं, जबकि विराट ने 266 पारियों में यह कारनामा कर दिखाया। इतना ही नहीं, विराट ने सबसे तेज 47 वनडे शतक जमाए। सचिन ने वनडे का 47वां शतक 435वीं पारी में जमाया था, जबकि कोहली ने 266वीं पारी में 47वां शतक जमा दिया।
दूसरा एशिया कप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत यह एशिया कप में भारतीय टीम की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत ने 1984 के एशिया कप में शारजाह के मैदान पर पाकिस्तान को 54 रनों से हराया था।
तीसरा कोहली- राहुल के बीच एशिया कप की सबसे बड़ी साझेदारी विराट कोहली और केएल राहुल ने एशिया कप की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 194 बॉल पर नाबाद 233 रनों की साझेदारी की। इससे पहले, पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज और नसिर जमशेद ने 2012 में भारत के खिलाफ 224 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी।
कोहली- राहुल की पार्टनरशिप नहीं तोड़ पाए
2 दिनी सुपर- 4 मुकाबले की शुरुआत में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम (Captain Babar Azam) ने टॉस जीतकर बॉलिंग लेकर गलती कर दी। इतना ही नहीं, टीम के स्ट्राइकर्स भारतीय ओपनर्स को रोकने में नाकाम रहे। रोहित - गिल (Rohit-Gill) ने शादाब - शाहीन (Shadab - Shaheen) की पिटाई भी की, हालांकि शादाब ने रोहित और शाहीन ने गिल को आउट भी किया।
उसके बाद नंबर-3 पर कोहली और नंबर-4 पर राहुल ने टीम इंडिया का विकेट नहीं गिरने दिया । पाकिस्तानी गेंदबाज इस जोड़ी को तोड़ने में नाकाम रहे। कोहली- राहुल की जोड़ी ने नाबाद 233 रन की पार्टनरशिप करके स्कोर 356 तक पहुंचाया।
जवाबी पारी में पाकिस्तान का बैटिंग ऑर्डर बड़े टारगेट के दबाव में दिखा। टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। आलम यह था कि कोई भी बल्लेबाज 30+ का स्कोर नहीं कर सका। कुलदीप की फिरकी गेंदबाजी ने मैन फिनिशर का काम किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
