Pratahkal-Car catches fire after hitting divider, two dead

मुंबई । मुंबई (Mumbai) में सुबह एक चलती कार (Car) में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, कार में लगी आग की चपेट में आने से दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि माटुंगा इलाके में बी ए रोड पर हुई। दरअसल, पांच लोग पार्टी से वापस घर लौट रहे थे, तभी उनकी सीएनजी कार एक सड़क डिवाइडर (Divider) से टकरा गई। एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि टकराने के बाद कार में अचानक आग लग गई और उसमें बैठे लोगों को वाहन से बाहर निकलने का समय नहीं मिला। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने अग्निशमन और पुलिस कर्मियों को इसकी जानकारी दी। घटना के बारे में जानकारी मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंची। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रेम वाघेला (18) और अजय वाघेला (20) के तौर पर की गई है। सायन पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि कार सवार सभी लोग उपनगरीय मानखुर्द के रहने वाले थे। अधिकारी ने बताया कि घटना के दौरान कार के बाईं ओर के दोनों दरवाजों का लॉक जाम हो गया, जिसकी वजह से कार में बैठे लोग बाहर नहीं निकल पाए। अग्निशमन अधिकारी ने बताया है कि कार में सवार हर्ष कदम, जिनकी उम्र 20 साल है, वो लगभग 60 से 70 प्रतिशत तक जल गए, जबकि अन्य सवार हितेश भोईर (25) और चालक कुणाल अत्तार (25) भी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। फिलहाल, सभी का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
  • घायलों को अस्पताल में किया भर्ती
अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाई और घायल लोगों को सायन अस्पताल पहुंचाया। अधिकारी ने कहा, “प्राथमिक सूचना के आधार पर, हमने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली है। मामले में आगे की जांच जारी है।”
Editorial

Editorial

Next Story