Anushka Shetty
अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) ने एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म बाहुबली (Bahubali) में देवसेना से खूब फेमस हुई थी। हालांकि इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस पर्दे से दूर हो गई। वह आखिरी बार 2020 में ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म निशब्दम में नजर आई थीं और इससे पहले साल 2018 में फिल्म भागमती दी में देखा गया था। हालांकि अब एक बार फिर वह पर्दे पर नजर आई है। इस बीच एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपनी लाइफ को लेकर खुलासा किया है। दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्यों उन्होंने कोई पैन इंडिया फिल्म भी नहीं की और फिल्मों से दूरी क्यों बनाई ? अब एक्ट्रेस ने इन सब की वजह बताई है। अनुष्का ने कहा, बाहुबली पूरी करने के बाद 'भागमती' के साथ मेरी कमिटमेंट थी और फिर मैं कुछ समय का ब्रेक लेना चाहती थी और ये सब मैंने अपनी मर्जी से किया। यह ऐसी चीज की जिसकी जरूरत मुझे उन दिनों सबसे ज्यादा दी। अनुष्का शेट्टीने आगे कहा, मैंने कोई स्क्रिप्ट नहीं सुनी, लेकिन उसके बाद से सुन रही हूं। तो निश्चित रूप से अगर कुछ रोमांचक आएगा तो मैं उसे करूंगी। फिर चाहे वह फिल्म देश के किसी भी कोने से किसी भी भाषा में हो।' इस दौरान उन्होंने अपनी शादी को लेकर भी खुलासा किया। जब एक्ट्रेस से उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, जब सही समय होगा, वो तब शादी कर लेंगी। उनका ये भी मानना है कि ये बहुत ही नेचुरल होना चाहिए। वहीं, प्रभास संग दोबारा काम करने को लेकर बोलीं कि अगर मजबूत कहानी और क्रिएटिव विजन जैसा कुछ ऑफर होगा तो फिल्म जरूर करेंगी।
Next Story