✕
विरार पुलिस की कार्यवाही: लाखों की ड्रग्स के साथ दो प्रवासी गिरफ्तार
By EditorialPublished on
पिछले कुछ महीनों से विरार पुलिस स्टेशन क्षेत्र में नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चलने की खबरें सामने आ रही थी। नशा कारोबारी पर नकेल कसने के लिए पीआय राजेंद्र कांबळे द्वारा नशा विरोधी पथक (स्कॉड ) टीम तैयार की गयी। क्राईम पीआय अभिजीत मडके के मार्गदर्शन में पुलिस उप निरीक्षक संजय भोराडे, विजय सूर्यवंशी,चेतन निबालकर ,इंद्रसिंग पाडवी एवम मसुब कर्मचारी ऋक्षिकेश गवळी आदि द्वारा एक मुहिम चलाया गया। इस दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली के दो लोगों ड्रग्स की हेराफेरी के लिए विरार पूर्व स्थित साईंनाथ ईलाके में

x

मुंबई । पिछले कुछ महीनों से विरार पुलिस स्टेशन क्षेत्र में नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चलने की खबरें सामने आ रही थी। नशा कारोबारी पर नकेल कसने के लिए पीआय राजेंद्र कांबळे द्वारा नशा विरोधी पथक (स्कॉड ) टीम तैयार की गयी। क्राईम पीआय अभिजीत मडके के मार्गदर्शन में पुलिस उप निरीक्षक संजय भोराडे, विजय सूर्यवंशी,चेतन निबालकर ,इंद्रसिंग पाडवी एवम मसुब कर्मचारी ऋक्षिकेश गवळी आदि द्वारा एक मुहिम चलाया गया। इस दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली के दो लोगों ड्रग्स की हेराफेरी के लिए विरार पूर्व स्थित साईंनाथ ईलाके में आने वाले है। नशा विरोधी पथक (स्कॉड ) टीम ने उस स्थान पर जाल बिछाया। 8 सितंबर को दो अधेड़ उम्र के संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस टीम ने पकड़ लिया। दोनों से पूछताछ करने पर अपना नाम नेपाल दुल्ले सिंग (50 ) मूल गांव जिजनी पोस्ट नाहरगढ़ तह. पांचपाढ़ जिला झालावाड राजस्थान ,अशपाक अब्दुल गफार (40) ( कपड़ा विक्रेता ) गोंदि कोटा ,मंडिगेट ता लाडफुरा, कोटा राजस्थान निवासी बताया । उनकी तलाशी के दौरान टीम ने 58 ग्राम वजन का ड्रग्स जप्त किया, जिसकी कीमत 5 लाख 80 हजार रुपये आंकी गयी है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एवम अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जाँच पड़ताल में जुट गयी है। इस तरह से टीम ने 3 सितंबर 2023 को टीम ने 12 ग्राम का ड्रग्स , गांजा पीने वाले ओर बेचने वाले 30 बदमाशों पर कार्यवाही करते हुए तीन लाख रुपये दंड वसूली किया गया । टीम द्वारा अलग अलग जगहों पर छापेमारी करते हुए 29 केस दर्ज कर दारू बनाने में इस्तेमाल होने वाली 7 लाख रुपये कीमत की सामग्रियों नष्ट की गयी थी।

Editorial
Next Story
Related News
X
