Parivartan Yatra
पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा
चाकसू (निस) 11 सितंबर सोमवार को भाजपा (BJP) की परिवर्तन संकल्प यात्रा (Parivartan Sankalp Yatra) लालसोट से चाकसू विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करते हुए ग्राम पंचायत देहलाला, ठिकरिया गूजरान, गरूडवासी होते हुए सायंकाल 5 बजे के आसपास चाकसू पहुंच रही है।
कोटखावदा रोड पर स्थित आदर्श विद्या मंदिर के प्रांगण में जनसभा का आयोजन हो रहा है। जनसभा की तैयारियों को लेकर जयपुर (Jaipur) जिला प्रमुख (District Head) रमा चोपड़ा पार्टी पदाधिकारियों के साथ जायज़ा लेते हुए आवश्यक निर्देश दे चुकी है। संयोजक हेमसिंह राठौड़, अवधेश शर्मा, मोहित अग्रवाल, एडवोकेट अर्जुनसिंह हिंगोनिया, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एम डी इसराइल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजाराम गुर्जर, विक्रमसिंह, विनोद राजोरिया, पार्षद दिनेश शर्मा,सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने जनसभा क्षेत्र का निरीक्षण किया।
नगर भाजपा अध्यक्ष केदार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनसभा को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाने की जिम्मेदारी दी गई हैं।
इसी को लेकर बैठक आयोजित की गई जिसमें में प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया की राज्य सरकार के 4 साल के कार्यकाल में अपराध बेलगाम हो रहे है, महिलाए असुरक्षित है, तुष्टिकरण (appeasement) की राजनीति हो रही है, किसान आत्महत्या कर रहे है, भ्रष्टाचार (Corruption) चरम पर है। जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर ने क्षेत्र के लोकल मुद्दों पर बातचीत की ओर यात्रा के मार्ग को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि जनता के बीच वर्तमान विधायक वेद प्रकाश सोलंकी के प्रति गुस्सा और नाराजगी है। और जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है।
वहीं कस्बे के अंबेडकर सर्किल से पूर्व विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा ने सदस्यता अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विधायक बैरवा ने बताया यह रथ चाकसू विधानसभा के सभी मंडलों व कस्बे के वार्डों में जाकर आमजन को भाजपा की सदस्यता से जुड़ने की अपील करेगा। साथ ही पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्र कल्याण व गरीब उत्थान के लिए किये गये कार्यों से आमजन को अवगत करवाएगा । इस बीच 600 लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान चाकसू नगर अध्यक्ष केदार शर्मा, देहात अध्यक्ष भूणाराम गुर्जर, गोवर्धन मीणा पूर्व जिला परिषद सदस्य, राजू शर्मा आकोडीया, सुरेंद्र सरदार लोकसभा प्रवास योजना विधानसभा संयोजक, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष धर्मराज गुर्जर, युवा मोर्चा देहात अध्यक्ष हरिराम लदाणा, डाबिच सरपंच प्रतिनिधि रतन गुर्जर, रामराय जाट शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष जयनारायण पटवारी, पूर्व युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष केबी शर्मा, जिला संयोजक देवेंद्र शर्मा, कमल शर्मा, सुरेंद्र बैरवा मंडल महामंत्री, हरीश गुप्ता, रामधन सैनी युवा नेता परिवर्तन यात्रा जिला संयोजक रामानंद गुर्जर व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Editorial

Editorial

Next Story