Pratahkal-Preparations for Paryushan festival completed in Ghatkopar Mewar Sangh
मुंबई । मेवाड़ संघ मुम्बई (Mewad Sangh Mumbai) उपसंघ घाटकोपर के तत्वावधान में अध्यक्ष चांदमल कर्णावट के नेतृत्व में पर्यूषण पर्व विभिन्न धार्मिक गतिविधियों के साथ में मनाया जाएगा। स्वाध्यायी प्रमिला सूर्या, निर्मला सिंघवी, सुरभि बोहरा के सानिध्य में पर्व 12 से 18 सितम्बर तक सभी धार्मिक क्रियाएं आनन्द भवन असल्फा में होगी। 19 सितम्बर को संवत्सरी महापर्व के प्रवचन, आलोचना पाठ, प्रतिक्रमण, पुरूषों का पौषध आदि धार्मिक अनुष्ठान पाटीदार वाडी, घाटकोपर (वेस्ट) में व सांयकालीन महिलाओं का प्रतिक्रमण आनन्द भवन में होगा। कार्यक्रम सफल बनाने में संघ मंत्री हिम्मत रांका, महिला मंडल अध्यक्ष ललिता डांगी, मंत्री रक्षा कुकड़ा, कोषाध्यक्ष रीना चोरड़िया, नवयुवक मंडल अध्यक्ष शैलेश रांका, मंत्री दिलपेश चीपड़, कोषाध्यक्ष राहुल सेठिया, कन्या मंडल अध्यक्ष हिनल कोठारी, मंत्री सलोनी खरवड़, कोषाध्यक्ष इतिशा रांका के साथ प्रतिनिधि, कार्यकारिणी, महिला मंडल, नवयुवक मंडल, कन्या मंडल व संघ सदस्य लगे हुए हैं । यह जानकारी संघ कोषाध्यक्ष देवीलाल ईन्टोदिया ने दी।
Editorial

Editorial

Next Story