✕
राजस्थान में 13-14 को को बंद रहेंगे पेट्रोल पंप
By EditorialPublished on
कार्यालय संवाददाता जयपुर। राजस्थान (Rajasthan) में पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) पर बढ़े हुए वेट के खिलाफ अब पेट्रोल पंप (Petrol Pump) संचालकों ने मोर्चा खोल (Operators opened front) दिया है। प्रदेशभर में 13 और 14 सितंबर को सुबह 10 से शाम 6
_202309111419380728.jpg)
x
_202309111419380728.jpg)
कार्यालय संवाददाता जयपुर। राजस्थान (Rajasthan) में पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) पर बढ़े हुए वेट के खिलाफ अब पेट्रोल पंप (Petrol Pump) संचालकों ने मोर्चा खोल (Operators opened front) दिया है। प्रदेशभर में 13 और 14 सितंबर को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक 7 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। इसके बाद भी अगर सरकार ने वेट कम नहीं किया। पेट्रोल पंप संचालक 15 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन (Rajasthan Petroleum Dealers Association) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजेंद्र सिंह भाटी ने कहा, राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) देश में सबसे ज्यादा वेट वसूल रही है। इसका नुकसान पेट्रोल पंप संचालकों के साथ आम जनता को भी उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, पिछले लंबे वक्त से हम शांतिप्रिय तरीके से वेट कम करने की मांग कर रहे हैं। सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। इसलिए मजबूरन अब हमें आंदोलन की राह पर आगे बढ़ाना पड़ा है। इसकी शुरूआत 13 सितंबर से कर दी जाएगी। उन्होंने बताया, शुरूआती चरण में हम 2 दिन 13 और 14 सितम्बर को सांकेतिक तौर पर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक पेट्रोल पंप बंद रखेंगे। इस दौरान ना तो पेट्रोल बेचा जाएगा, ना ही पेट्रोल और डीजल खरीदा जाएगा। अगर इसके बाद भी सरकार ने हमारी मांगों को पूरा नहीं किया। 15 सितंबर से प्रदेशभर के पेट्रोल पंप अनिश्चितकालीन वक्त तक बंद कर दिए जाएंगे। इसको लेकर हमने सरकार के अधिकारियों से लेकर पुलिस प्रशासन तक सभी को पत्र लिख अवगत करा दिया है। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुनीत बगई ने कहा- राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की कीमतें देश के दूसरे राज्यों के मुकाबले 13 और 10 रूपए तक महंगी है। इसके बावजूद सरकार आम जनता से मनमाना वेट वसूल रही है। इसका सबसे ज्यादा नुकसान आम जनता को उठाना पड़ रहा है। इसी वजह से पिछले 3 साल में राजस्थान में लगभग 270 पेट्रोल पंप बंद हो चुके हैं। जबकि काफी पेट्रोल पंप आर्थिक घाटे की वजह से बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। वहीं, दूसरी ओर सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोग दूसरे राज्यों में जाकर सस्ता पेट्रोल भरवा रहे हैं। जिससे सरकार को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
प्रदेश में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल
भारत में सबसे महंगा फ्यूल राजस्थान के श्रीगंगानगर में बिक रहा है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 113.30 रूपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 98.07 रूपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। वहीं महाराष्ट्र के परभणी में पेट्रोल 109.26 रूपए और डीजल 95.66 रू. प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल- डीजल विक रहा है। यहां पेट्रोल की कीमत 84.10 रूपए प्रति लीटर और डीजल का भाव 79.74 रूपए प्रति लीटर है।
- petrol diesel petrol pump Rajasthan protest fuel price hike state government VAT petrol pump owners indefinite strike Rajasthan Petroleum Dealers Association Dr. Rajendra Singh Bhati price difference economic loss fuel stations border areas expensive fuel Sri Ganganagar Maharashtra Parbhani Port Blair fuel prices price comparison highest petrol price diesel price public inconvenience economic impact udaipur rajasthan rajasthan kota Udaipur city rajasthan city petrol and diesel prices

Editorial
Next Story
Related News
X
