✕
कोपर्डी गैंगरेप के आरोपी ने येरवडा जेल में लगाई फांसी
By EditorialPublished on
महाराष्ट्र (Maharashtra) को दहला देने वाले कोपर्डी गैंगरेप (Kopardi Gangrape) और हत्या के दोषी ने पुणे की येरवडा जेल में आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बताया कि जितेंद्र उर्फ पप्पू शिंदे ने रविवार को येरवडा जेल में अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक, जघन्य हत्याकांड के आरोपी जितेंद्र शिंदे ने रविवार तड़के अपने ही कपड़ों की मदद से फांसी लगाई। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी पहुंच गए । पुलिस ने शव को ससून अस्पताल भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी।

x

मुंबई । महाराष्ट्र (Maharashtra) को दहला देने वाले कोपर्डी गैंगरेप (Kopardi Gangrape) और हत्या के दोषी ने पुणे (Pune) की येरवडा जेल में आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बताया कि जितेंद्र उर्फ पप्पू शिंदे ने रविवार को येरवडा जेल में अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक, जघन्य हत्याकांड के आरोपी जितेंद्र शिंदे ने रविवार तड़के अपने ही कपड़ों की मदद से फांसी लगाई। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी पहुंच गए । पुलिस ने शव को ससून अस्पताल भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी।
- मिली थी फांसी की सजा!
जितेंद्र शिंदे करीब पांच साल से येरवडा जेल में सजा काट रहा था। 2017 में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने शिंदे समेत तीनों आरोपियों को कोपर्डी में नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में दोषी ठहराया था।
इस मामले में तीनों आरोपियों को 29 नवंबर 2017 को अहमदनगर की विशेष अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। इसके अलावा तीनों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
इसके बाद आरोपी संतोष भवाल ने सजा को मुंबई हाईकोर्ट की औरंगाबाद बेंच में चुनौती दी। जबकि जिला अदालत द्वारा दी गई मौत की सजा पर मुहर लगाने के लिए सरकार की ओर से भी हाईकोर्ट का रुख किया गया। फिलहाल मामले की सुनवाई लंबित है। इस दौरान तीनों आरोपियों को येरवडा जेल में रखा गया है।
- क्या है मामला?
अहमदनगर जिले के कोपर्डी में 13 जुलाई 2016 को एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया गया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस वारदात से राज्य में हड़कंप मच गया। इस मामले में पुलिस ने नितिन भैलुमे, जितेंद्र शिंदे और संतोष भवाल को गिरफ्तार किया था।

Editorial
Next Story
Related News
X
