✕
महिला का अपहरण कर दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
By EditorialPublished on
जान से मारने की धमकी देकर एक महिला का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने वाले दो रिक्शा चालकों को मानपाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारीनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपी नाम प्रभाकर भट्टू पाटिल (22 उसरघर) और वैभव राजेश तारे (19 दिवा पूर्व) के रहने वाले है ।

मुंबई । जान से मारने की धमकी देकर एक महिला का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने वाले दो रिक्शा चालकों को मानपाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारीनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपी नाम प्रभाकर भट्टू पाटिल (22 उसरघर) और वैभव राजेश तारे (19 दिवा पूर्व) के रहने वाले है । वैभव राजेश तारे के खिलाफ मुंब्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज है । 8 सितंबर की रात करीब ग्यारह बजे महिला खिड़काली बस स्टॉप से घर जाने के लिए रिक्शा पर सवार हुई थी । जब महिला कोलेगांव नाका पर उतर रही थी तो रिक्शा चालक प्रभाकर और पीछे बैठे वैभव ने आपस में मिलीभगत कर महिला को कोलेगांव नाका पर उतरने नहीं दिया । महिला से दुष्कर्म के इरादे से पेचकस से मारने की धमकी दी। दोनों रिक्शा को एक सुनसान जगह पर ले गए और महिला से दुष्कर्म की कोशिश की । उसी समय रात गश्त बीटमार्शल अतुल भोई और सुधीर हासे को शक हुआ कि रिक्शा में दो आदमी एक महिला को बिठाकर एकांत जगह पर ले जा रहे हैं । जब रिक्शा में सवार दो लोगों को एहसास हुआ कि कोई उनका पीछा कर रहा है । तो उन्होंने महिला को चलती रिक्शा से धक्का दे दिया। बीटमार्शल ने रिक्शा का पीछा किया और दोनों रिक्शा चालकों को पकड़ लिया। रिक्शा चालक वैभव ने पुलिस अतुल भोई पर पेचकस से हमला कर घायल कर दिया।
Next Story
Related News
X



