Pratahkal-Jeweler cheated of Rs 43 lakh, accused woman and her partner absconding
मुंबई । पैसों की जरूरत होने की बात बताते हुये बोगल जूलरी गिरवी रखकर जूलरी कारोबारी से 43 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी की यह वारदात कांदिवली के चारकोप इलाके की है। चारकोप पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, बनवारीलाल बंजारी और अज्ञात महिला ने शिकायतकर्ता से 18 लाख रुपये नकद और 25 लाख के स्वर्णाभूषण मिलाकर कुल 43 लाख की ठगी को अंजाम दिया है। जूलर कमलेश जैन ने ठगी का पता चलते ही चारकोप पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Next Story