✕
पड़ासली की नंदनवन में गुरुदर्शन यात्रा
By EditorialPublished on
पड़ासली जैन मित्र मंडल, मुंबई (Mumbai) ने गुरुदर्शन यात्रा का आयोजन नंदनवन (Nandanvan में किया। आचार्य महाश्रमण (Acharya Mahashraman) ने कहा कि पड़ासली में दो सिंगाड़ो का संयुक्त चातुर्मास (Chaturmas) हो रहा है। मुनि संजय कुमार, मुनि प्रसन्न कुमार आदि ठाणा चार का चातुर्मास चल रहा है।

x

मुंबई । पड़ासली जैन मित्र मंडल, मुंबई (Mumbai) ने गुरुदर्शन यात्रा का आयोजन नंदनवन (Nandanvan में किया। आचार्य महाश्रमण (Acharya Mahashraman) ने कहा कि पड़ासली में दो सिंगाड़ो का संयुक्त चातुर्मास (Chaturmas) हो रहा है। मुनि संजय कुमार, मुनि प्रसन्न कुमार आदि ठाणा चार का चातुर्मास चल रहा है। धार्मिक क्रिया अच्छी चलती रहे। तप जप अच्छे से चलते रहें। मंडल अध्यक्ष सुरेश चंडालिया ने रूपरेखा रखी। मंत्री राकेश बडाला ने गीतिका प्रस्तुत की। मुख्य मुनि महावीर कुमार ने आशीर्वचन दिया। संचालक महावीर बडाला ने कहा कि आगामी विहार में पड़ासली पर गुरुदेव का ध्यान रहे। धर्मचंद बडाला ने कहा कि वोराट में एकमात्र चातुर्मास हो रहा है। आसपास के श्रावक भी चातुर्मास का लाभ ले रहे हैं। महिला मंडल अध्यक्ष सरला बडाला, मंत्री शीतल बडाला आदि उपस्थित थे।
Next Story
Related News
X

