rape, sexual assault, college student, blackmail, explicit photos, viral, extortion, Pratap Nagar, F.I.R., illegal demand, Instagram, social media, crime, investigation, police, victim, accused, evidence, legal action, sexual harassment, privacy invasion, threatening messages, Pokso Act, IT Act, case, Rajasthan, Bhilwara, private college, udaipur, udaipur rajsathan udaipur,
प्रातःकाल संवाददाता भीलवाड़ा। एक निजी कॉलेज (College) में अध्ययन के दौरान एक छात्रा ने सहपाठी छात्र पर आरोप लगाया कि उसने नाश्ते के बहाने होटल में ले जाकर न केवल रेप (Rape) किया, बल्कि उसके अश्लील फोटो खींच लिये और इन फोटो के आधार पर आरोपित ने लंबे समय तक उसका यौनशोषण भी किया। 2018 की इस घटना के बाद अब कुछ फोटो को आरोपित ने वायरल कर दिये और दस लाख रुपये की मांग भी कर रहा है। इस घटना को लेकर शुक्रवार को पीड़िता ने प्रताप नगर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती ने थाने में प्रहलाद कुमावत के खिलाफ रिपोर्ट दी है। पीड़िता के द्वारा रिपोर्ट में बताया गया कि उसका नाबालिग अवस्था में विवाह हो गया था । वर्ष 2018 मे वह भीलवाड़ा मे अध्ययन के लिए आयी । यहा उसने निजी कॉलेज में प्रवेश लिया और वर्ष 2018 में निजी कॉलेज हॉस्टल में रहकर पढाई प्रारम्भ कर दी। इसी कॉलेज में प्रहलाद कुमावत भी अध्ययन कर रहा था। वर्ष 2018 के अगस्त महिने में सभी बेडमिन्टन खेल रहे थे कि प्रहलाद ने होटल में नाश्ता करके आने के लिए कहा। छात्रा का कहना है कि वह, विश्वास करके प्रहलाद के साथ नाश्ता करने होटल चली गई। जहां प्रहलाद ने पहले से ही एक कमरा ले रखा था और वहां कमरे मे जाते ही प्रहलाद ने उसके साथ जोर जबरदस्ती करते हुए जबरन खोटा काम किया और फोटोग्राफस खीच लिये। वह, जब कॉलेज पहुंची तो प्रहलाद ने खींचे हुये गंदे फोटो और वीडियो पीड़िता के मोबाइल पर भेज दिये । प्रहलाद ने उससे कहा कि यदि किसी से कहा तो बर्बाद कर दुंगा। इन फोटो के आधार पर प्रहलाद ने उसका लम्बे समय तक यौन शोषण किया और इसके बाद प्रहलाद उसे अपहरण कर दौलतगढ़ रोड़ पर ले गया। एक बार कॉलेज से जबरन आसीन्द ले गया और एक होटल मे ले जाकर दुष्कर्म किया। कई वार पीड़िता के साथ इस प्रकार की घटनाएं की । इन फोटोग्राफ्स का डर बताकर प्रहलाद ने बाद में भी कई फोटोग्राफ्स एवं वीडियो जबरन बनाये। जब वह, प्रहलाद के इस कृत्य से तंग आ गई और विरोध करने का प्रयास किया तो प्रहलाद ने कुछ फोटो पीड़िता के पति को भेज दिये। इस संबंध में एक एफ.आईआर आसीन्द थाने पर दर्ज करवायी। इसके बाद कल शाम प्रहलाद ने कुछ अश्लील फोटो पीड़िता को भयग्रस्त करने के लिए वायरल किये और आज सुबह पीड़िता को प्रहलाद के भाई के मार्फत धमकी दिलवायी की यदि उसने प्रहलाद की बात नही मानी और उसके साथ जाकर नही रही तो वो अश्लील फोटो वायरल कर देगा । प्रहलाद फोन कर 10 लाख रूपयो की नाजायज मांग कर रहा है । पीड़िता ने रिपोर्ट में यह भी बताया कि वह अपने पहले वाले बयानों और न्यायालय के बयानो मे प्रहलाद द्वारा किये गये आपराधिक कृत्य के लिए जिक्र नहीं कर पायी क्योकि वह भयग्रस्त थी। अब भी फोन पर प्रहलाद, पीड़िता की नावालिग अवस्था में लिये गये फोटो को वायरल नही करने की ऐवज मे उससे 10 लाख रुपयो की मांग कर रहा है। । पीड़िता का आरोप है कि प्रहलाद ने आपराधिक कृत्यों को जारी रखते हुये पीड़िता की इंस्टाग्राम आईडी को हेक कर लिया और इसी आईडी से वह लोगो को फोटो वायरल कर रहा है। इतना ही नही प्रहलाद स्वयं गन्दे मैसेजे पीड़िता के नाम से लोगो को भेज रहा है। पुलिस ने पीड़िता की इस रिपोर्ट के आधार पर अपराध धारा 384,376 (2) (एन) आईपीसी व 5 (एल)/6 पोक्सो एक्ट व 67 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। प्रताप नगर थाना प्रभारी महावीर मीणा इस मामले की जांच कर रहे हैं।
Editorial

Editorial

Next Story