parivartan yatra, bjp rajasthan, gautam dake, rath yatra, bjp leaders, swagat, welcome, political rally, rajasthan politics, chikarda, lalit ostaval, campaign, political leaders,  event, party workers, political gathering, bjp state president, vijay singh chauhan, campaign speech, campaign delay, rajasthan government, c.p. joshi apology, rajasthan, bjp, parivartan yatra, transformation yatra, bjp's victory in rajasthan, udaipur city, rajasthan udaipur, bhaajpa, modi, modi government,
बड़ीसादड़ी ( प्रातः काल संवाददाता) । रविवार को भाजपा (BJP) द्वारा प्रदेश में निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा (Parivartan Yaatra) का बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र (Badisadri Assembly Constituency) में पहुंचने पर पूर्व विधायक गौतम दक (MLA Gautam Dak) के नेतृत्व में रिकॉर्ड 10,000 कार्यकर्ताओं के साथ का स्वागत किया । इस यात्रा कार्यक्रम (Yaatra kaaryakram) में समर्थकों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। मंगलवाड़ से यात्रा डूंगला पहुंची, जहां पर पूर्व विधायक निवर्तमान भाजपा (BJP) जिलाध्यक्ष गौतम दक द्वारा अपने समर्थकों के साथ रथ यात्रा का स्वागत किया। पूर्व विधायक द्वारा चार जेसीबी मशीन की सहायता से सड़कों के दोनों किनारे पुष्प वर्षा करते हुए भव्य आतिशबाजी की गई। रथ यात्रा में राजसमंद सांसद दिया कुमारी, जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा, रघु शर्मा दामोदर अग्रवाल, जिला प्रमुख सुरेश धाकड़, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष बद्रीलाल जाट, जिलाध्यक्ष मिलाल जाट सहित जिले के कई नेता रथ यात्रा में मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व विधायक गौतम दक द्वारा साफा पहनकर तलवार भेंट की। विधायक ललित ओसवाल ने भी कहीं कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा का स्वागत किया। रथ यात्रा बड़ीसादड़ी नगर में पहुंचने पर नगर मंडल अध्यक्ष पुष्कर राजमाली, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कंठालिया, पार्षद धनपाल मेहता शौकीन धाकड़ यात्रा संयोजक हेमंत डांगी ने कहीं भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में रथ यात्रा का स्वागत किया। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष कंठालिया द्वारा मेवाड़ी पगड़ी एवं फूलों से बनी हुई माला पहना हुए स्वागत किया गया तथा रथ यात्रा को बाहर से पदाधिकारी द्वारा संबोधित किया गया रथ यात्रा बड़ीसादड़ी से पुनः निकुम चौराहा होते हुए निंबाहेडा पहुंची।
parivartan yatra, bjp rajasthan, gautam dake, rath yatra, bjp leaders, swagat, welcome, political rally, rajasthan politics, chikarda, lalit ostaval, campaign, political leaders,  event, party workers, political gathering, bjp state president, vijay singh chauhan, campaign speech, campaign delay, rajasthan government, c.p. joshi apology, rajasthan, bjp, parivartan yatra, transformation yatra, bjp's victory in rajasthan, udaipur city, rajasthan udaipur, bhaajpa, modi, modi government,
मंडफिया। भाजपा द्वारा प्रदेश में निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा देर रात मंडफिया ( सांवलिया जी ) पहुंची। कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी के साथ परिवर्तन यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। परिवर्तन यात्रा अपने निर्धारित समय से 5 घंटे लेट पहुंची। इससे पूर्व इंतजार में खड़े कई भाजपा कार्यकर्ता यात्रा आने से पहले ही चले गए। गोवर्धन बस स्टैंड स्थित डोम में सभा का आयोजन किया गया। सभा को प्रदेश महामंत्री एवं यात्रा संयोजक चुन्नीलाल गरासिया, संभाग प्रभारी दामोदर अग्रवाल, कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर, जिला प्रमुख सुरेश धाकड़, जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, जिला उपाध्यक्ष श्रवण सिंह राव, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, भूपाल सागर प्रधान हेमेंद्र सिंह राणावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, पूर्व प्रदेश मंत्री अशोक चंडालिया आदि ने संबोधित किया। सभा के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री चंद कृपलानी भी पहुंचे। लेकिन देरी से पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने वहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से माफी मांगी। सवेरे 9.30 बजे गोकुल विश्रांति ग्रह में ही प्रेस वार्ता को प्रदेश महामंत्री चुन्नीलाल गरासिया, संभाग प्रभारी दामोदर अग्रवाल, यात्रा के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रशेखर गरासिया आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य राजस्थान के जंगल राज सरकार को उखाड़ फेंकना है, वह पूरे राजस्थान में कमल खिलाना है। इस मौके पर कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर, बड़ी सादड़ी विधायक ललित ओसवाल, जिला प्रमुख सुरेश धाकड़, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, मंदिर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कन्हैयालाल वैष्णव, सत्यनारायण शर्मा, मंडफिया पूर्व सरपंच हजारी दास वैष्णव, भाजपा नेता भागीरथ चंदेल कपासन, एडवोकेट अर्जुन वैष्णव मंडफिया, पोटला कलां पूर्व सरपंच कालू लाल जाट, मदन लाल तिवारी, भाजपा कार्य समिति सदस्य रमेश चंद्र वैष्णव तुलसी प्लाजा, जीएसएस अध्यक्ष राजकुमार वैष्णव, मदनलाल व्यास करोली, सूरज सोनी, हरीश शर्मा बांसेन सरपंच कन्हैयालाल वैष्णव, प्रदीप लड़ा, संजय सेन शंकर कडोला, रामलाल जाट सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

डूंगला । परिवर्तन संकल्प यात्रा रविवार को बड़ी सादड़ी विधानसभा क्षेत्र के चिकारड़ा होते हुए विधानसभा में प्रवेश किया जहां विधायक ललित ओस्तवाल के नेतृत्व में स्वागत किया गया उसके बाद विधायक ओस्तवाल के नेतृत्व में ही मोरवन व मंगलवाड़ में जब यात्रा पहुंची तो बुलडोजर से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए आतिशबाजी कर स्वागत किया।
Editorial

Editorial

Next Story