कोलंबो (एजेंसी)। कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार को एशिया कप (Asia Cup) के सुपर-4 का मैच खेला जा गया पाकिस्तान (Pakistan) के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारतीय पारी के दौरान बारिश ने खलल डाला और मैच को रिजर्व डे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। सोमवार को भारतीय पारी के 24.1 ओवर से मैच की शुरुआत होगी और 50-50 ओवर का मुकाबला खेला जाएगा। अगर सोमवार को भी बारिश हुई तो डकवर्थ लुईस नियम का इस्तेमाल किया जाएगा। अब भारत (India) को लगातार दो दिन तक 2 मु


Asia cup
कोलंबो (एजेंसी)। कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार को एशिया कप (Asia Cup) के सुपर-4 का मैच खेला जा गया पाकिस्तान (Pakistan) के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारतीय पारी के दौरान बारिश ने खलल डाला और मैच को रिजर्व डे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। सोमवार को भारतीय पारी के 24.1 ओवर से मैच की शुरुआत होगी और 50-50 ओवर का मुकाबला खेला जाएगा। अगर सोमवार को भी बारिश हुई तो डकवर्थ लुईस नियम का इस्तेमाल किया जाएगा। अब भारत (India) को लगातार दो दिन तक 2 मुकाबले खेलने होंगे। भारत सोमवार को पाकिस्तान से व मंगलवार को श्रीलंका से खेलने उतरेगा।

5 घंटे तक मैदान सुखाता रहा ग्राउंड स्टाफ
भारतीय पारी के दौरान शाम 4:52 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। करीब डेढ़ घंटे हुई बारिश से मैदान के कुछ हिस्से ज्यादा गीले हो गए। ग्राउंड स्टाफ करीब 4 घंटे तक उन हिस्सों को सुखाने का प्रयास करता रहा स्टाफ ने कभी डिस्पोजल का सहारा लिया, तो कभी पंखे की हवा से उन स्पॉट को सुखाने का प्रयास किया गया ।
इस दौरान अंपायर्स ने भी कई बार मैदान का निरीक्षण किया । वे रात 8:30 बचे चौथी बार निरीक्षण कर रहे थे । रात नौ बजे खेल शुरू करने पर बात चल रही थी। हालांकि, पौने नौ बजे बारिश ने एकबार फिर खलल डाला और अंपायर्स ने मैच को रिजर्व डे में कराने का फैसला लिया ।
रोहित - गिल ने लगातार दूसरी शतकीय साझेदारी की
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 24.1 ओवर में दो विकेट गंवाकर 147 रन बना लिए हैं। फिलहाल केएल राहुल 28 गेंदों में 17 रन और विराट कोहली 16 गेंदों में आठ रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अब तक तीसरे विकेट के लिए 38 गेंदों में 24 रन की साझेदारी हो चुकी है।
वहीं, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और शुभमन गिल (Shubman Gill) का तूफान देखने को मिला था। शुभमन ने शाहीन के दो ओवरों में तीन-तीन चौके जड़े थे वहीं, से पाकिस्तानी गेंदबाजों की लय बिगड़ी। दोनों ने पहले पावरप्ले में ही फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली। पावरप्ले के बाद रोहित शर्मा ने शादाब खान के खिलाफ 3 छक्के और एक चौका लगाया। रोहित और शुभमन ने पहले विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी निभाई। हिटमैन ने 50वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने मिडविकेट पर छक्का जमाकर फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 49 गेंदों में छह चौके और चार छक्के की मदद से 56 रन की पारी खेली। इस साझेदारी को शादाब खान ने तोड़ा। उन्होंने कप्तान रोहित को आउट किया।
रोहित के विकेट के साथ उनकी शुभमन के साथ 121 रन की पार्टनरशिप टूटी। दोनों ने पिछले मुकाबले में नेपाल के खिलाफ 147 रनों की शतकीय साझेदारी की थी। यह रोहित - गिल की 5वीं शतकीय साझेदारी है। रोहित और गिल की जोड़ी भारत के लिए एशिया कप में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली जोड़ियों में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गई है। इन दोनों से पहले सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की जोड़ी के नाम दो शतकीय साझेदारियां दर्ज हैं।
रोहित के बाद 18वें ओवर में शुभमन गिल भी 58 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें शाहीन अफरीदी ने सलमान के हाथों कैच कराया। शुभमन 52 गेंदों में 10 चौके की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए।
Editorial

Editorial

Next Story