✕
आज भी मैच नहीं हुआ तो भारत कैसे पहुंचेगा फाइनल में, क्या है समीकरण
By EditorialPublished on 11 Sept 2023 5:30 AM IST
सुपर - 4 की अंक तालिका में पहले स्थान पर पाकिस्तान (Pakisthan) है। उसके एक मैच में दो अंक हैं। पाकिस्तान का नेट रनरेट +1.051 है। दूसरे पायदान पर श्रीलंका (Shrilanka) की टीम है। उसके भी एक मैच में दो अंक हैं, लेकिन वह नेट रनरेट में पाकिस्तान से पीछे है। श्रीलंका का नेट रनरेट + 0.420 है। तीसरे स्थान पर भारत है। उसे अभी अपना पहला मैच खेलना है। अंक तालिका में सबसे नीचे बांग्लादेश (Bangladesh) की टीम है । उसके दो मैच में शून्य अंक हैं। वह दोनों मुकाबलों में हार चुका है। उसका नेट रनरेट भी काफी खराब है। बांग्लादेश

x
कोलंबो (एजेंसी)। सुपर - 4 की अंक तालिका में पहले स्थान पर पाकिस्तान (Pakisthan) है। उसके एक मैच में दो अंक हैं। पाकिस्तान का नेट रनरेट +1.051 है। दूसरे पायदान पर श्रीलंका (Shrilanka) की टीम है। उसके भी एक मैच में दो अंक हैं, लेकिन वह नेट रनरेट में पाकिस्तान से पीछे है। श्रीलंका का नेट रनरेट + 0.420 है। तीसरे स्थान पर भारत है। उसे अभी अपना पहला मैच खेलना है। अंक तालिका में सबसे नीचे बांग्लादेश (Bangladesh) की टीम है । उसके दो मैच में शून्य अंक हैं। वह दोनों मुकाबलों में हार चुका है। उसका नेट रनरेट भी काफी खराब है। बांग्लादेश का नेट रनरेट - 0.749 है
सुपर- 4 स्टेज में पाकिस्तान टॉप पर, भारत खेलेगा पहला मैच
ग्रुप स्टेज खत्म होने के बाद सुपर-4 स्टेज में अब तक 2 मैच खेले जा चुके हैं। पाकिस्तान और श्रीलंका ने 1-1 मुकाबला जीता। दोनों ने बांग्लादेश को ही हराया। बेहतर रन रेट के कारण पाकिस्तान 2 पॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर है। जबकि श्रीलंका दूसरे नबंर पर है। भारत ने अब तक कोई मैच नहीं खेला, टीम तीसरे नंबर पर है। 2 मैचों में हार के बाद बांग्लादेश का रन रेट माइनस में चल रहा है, इसलिए टीम भारत से नीचे चौथे नंबर पर है। अब बांग्लादेश का एक और भारत के 3 मैच बाकी हैं। जबकि श्रीलंका और पाकिस्तान के 2-2 मैच बाकी हैं।
भारत-पाक मैच में बारिश हुई तो क्या होगा ?
दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में दूसरी बार भिड़ेंगी। दोनों के बीच ग्रुप स्टेज में कैंडी के मैदान पर पहला मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा था और रविवार को कोलंबो (Colombo) में हुए सुपर 4 के मुकाबले में में भी बारिश ने खलल डाला। अगर सोमवार को भी इस मुकाबले में कम से कम 20-20 ओवर का मैच पूरा नहीं हो सका तो मैच रद्द करार दिया जाएगा और दोनों ही टीमों को एक-एक पॉइंट मिलेगा।
पाक जीता तो फाइनल लगभग पक्का
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ पहला मुकाबला 40वें ओवर में 7 विकेट से जीता था। टीम की स्थिति मजबूत है, आज अगर टीम ने भारत (India) को हरा दिया तो उसके फाइनल में पहुंचने का दावा भी मजबूत हो जाएगा। इसके बाद टीम का एक मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ बाकी रहेगा, इसमें अगर टीम को हार मिली तब भी टीम के फाइनल में पहुंचने के चांस बरकरार रहेंगे, लेकिन इस पोजिशन पर उसे श्रीलंका-भारत (Shrilanka-Bharat) के बीच मैच के नतीजे पर निर्भर रहना होगा। श्रीलंका और भारत दोनों के खिलाफ जीतने पर टीम 6 पॉइंट्स के साथ बगैर किसी पर रुकावट के फाइनल में पहुंच जाएगी।
भारत से हारने या रद्द होने पर पाक की क्या स्थिति रहेंगी
हारने पर भारत से हारने पर टीम के 2 पॉइंट्स ही रहेंगे। अगर टीम का रन रेट भारत और श्रीलंका से खराब नहीं हुआ तो टीम पहले नंबर पर ही रहेगी। इसके बाद टीम को अपना अगला मैच श्रीलंका के खिलाफ जीतना ही होगा । उसे हराकर टीम 4 पॉइंट्स के साथ फाइनल में पहुंच सकती है, लेकिन इस पोजिशन में टीम को भारत-श्रीलंका के बीच मैच के नतीजे पर भी निर्भर रहना पड़ सकता है।
रद्द होने पर मैच बेनतीजा रहा तो भारत और पाकिस्तान दोनों को एक-एक पॉइंट मिलेगा। पाकिस्तान टीम 3 पॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर ही रहेगी। इस सिचुएशन में श्रीलंका को अगला मैच हराते ही टीम फाइनल में पहुंच जाएगी, उसे किसी पर निर्भर नहीं रहना होगा।
भारत जीता तो पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आने का मौका
टीम इंडिया ने सुपर-4 स्टेज में अब तक कोई मुकाबला नहीं खेला है, टीम पाकिस्तान के खिलाफ ही अपना पहला मैच खेल रही है। पाकिस्तान को हराने पर टीम के 2 पॉइंट्स हो जाएंगे, अगर जीत बड़े अंतर से रही तो टीम पाकिस्तान और श्रीलंका से बेहतर रन रेट के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर भी पहुंच सकती है। पाकिस्तान के बाद टीम का अगला मुकाबला श्रीलंका से होगा। श्रीलंका को भी हराने पर फाइनल में पहुंचने के चांस बढ़ जाएंगे, क्योंकि इसके बाद टीम का मुकाबला 2 मैच हार चुकी बांग्लादेश से होगा। तीनों मैच जीतने पर टीम बगैर रुकावट के फाइनल में पहुंच जाएगी। पाकिस्तान से जीतने और श्रीलंका या बांग्लादेश में से किसी एक के खिलाफ भी हारने पर टीम के 4 पॉइंट्स होंगे। अब फाइनल खेलने के लिए टीम को श्रीलंका - पाकिस्तान के बीच मैच के नतीजे पर निर्भर रहना होगा। श्रीलंका और बांग्लादेश दोनों से हारने पर टीम चाहेगी कि पाक भी अपना अगला मैच हार जाए। ऐसे में बेहतर रन रेट के आधार पर भारत 2 पॉइंट्स के साथ भी फाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकता है।
पाक से हारने या रद्द होने पर भारत की क्या स्थिति रहेंगी
हारने पर पाकिस्तान के खिलाफ हारने के बाद टीम को श्रीलंका और बांग्लादेश दोनों के खिलाफ जीतना ही होगा। ऐसे में टीम चाहेगी कि श्रीलंका भी पाकिस्तान से हार जाए। इस सिचुएशन में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल देखने को मिल सकता है। रद्द होने पर मैच रद्द होने पर भारत को एक पॉइंट मिलेगा। टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर ही रहेगी। अब फाइनल में पहुंचने के लिए टीम को श्रीलंका और बांग्लादेश दोनों को हराना होगा। एक ही मुकाबला जीतने पर टीम को पाकिस्तान-श्रीलंका बीच मुकाबले के नतीजे पर निर्भर रहना होगा।

Editorial
Next Story
Related News
X
