PRIYANKA GANDHI
टोंक (एजेंसी)। टोंक (Tonk) के निवाई में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर सियासी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो प्रधानमंत्री अपने आप को भूमि पुत्र कहते थे वो करोड़ों के काफिले में चल रहे हैं। प्रियंका ने महंगाई के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरा।
उन्होंने कहा कि लोग सत्ता में आते ही भूल जाते हैं, उन्हें सत्ता में कौन लाया है। कांग्रेस (Congress) महासचिव ने कहा कि महंगाई से आमजन को राहत दिलाने के लिए राजस्थान सरकार कैंप लगा रही है। यहां महिलाओं को मोबाइल मिल रहा है। सरकार जो दे रही है, वह उनका हक है। इससे पहले प्रियंका ने राजस्थानी में भाषण की शुरूआत करते हुए डिग्गी [कल्याणजी और धन्ना भगत के जयकारे लगवाए
केंद्र से पूछना चाहिए इतनी महंगाई क्यों है: प्रियंका
]
प्रियंका ने कहा- देश में आज महंगाई चरम पर है। गैस सिलेंडर 1000 रूपए का है इसे गरीब आदमी कैसे खरीदेगा। केंद्र से पूछना चाहिए इतनी महंगाई क्यों है? राजस्थान (Rajasthan) सरकार जो जनता को दे रही है, वह उनका हक है। आज मैं एक लड़की से मिली, जिसके हाथ में मोबाइल था। उसने कहा कि मुझे गहलोत सरकार (Gehlot Sarkar) ने दिया है। राजस्थान सरकार मोबाइल दे रही है और भी कई चीजें दे रही है।
मोदी बड़ी-बड़ी महफिलों पैसा खर्च करते हैं
प्रियंका ने जी-20 (G-20) की मीटिंग को लेकर कहा कि वहां आज बारिश हुई है । लगता है जो देशवासी नहीं कह पाए वो भगवान ने कह दिया कि इतना घमंड ठीक नहीं है। देश की जनता को आगे रखें। प्रियंका ने पीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे विदेश में जाकर अपने उद्योगपति मित्रों के लिए डील करते हैं। भाजपा की नीतियां केवल अमीरों को आगे बढ़ाने में है। उनके पास गरीब और मिडिल क्लास के लिए कुछ नहीं है। जबकि गहलोत सरकार का ध्यान केवल आपके विकास और आपको आगे बढ़ाने पर गया है।
मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) पर टैक्स लगाकर 32 लाख करोड़ खर्च किए हैं। बड़ी-बड़ी महफिलों में पैसा खर्च करते हैं तो जनता के लिए पैसा कहां से बचेगा।
प्रियंका बोलीं- जैसे ही भाजपा सरकार आएगी आपके फायदे की सारी स्कीम बंद कर देगी
प्रियंका ने कहा- जैसे ही भाजपा की सरकार राजस्थान में आएगी, आपकी सारी स्कीम बंद कर देगी। सारे जनहित के काम बंद हो जाएंगे। फिर भी अगर आप वोट नहीं कहा- दो तरह के नेता होते हैं। एक नेता होता देंगे तो खुद का ही नुकसान करेंगे। उन्होंने है, जो सेवा को ही परम धर्म समझता है और दूसरा अहंकार और घमंड रखता है।
आप ऐसे नेता को चुनिए, जिनमें जनता के प्रति श्रद्धा हो। ऐसे नेता चुनिए जो आपकी मुश्किलें नहीं बढ़ाए, जो आपकी मुश्किलें कम करें। आप कांग्रेस की सरकार को फिर चुनिए । उमीद है आप चुनाव के वक्त ये बातें याद रखेंगे।
मोदी-शाह गांधी परिवार से डरे हुए हैं : गहलोत
गहलोत ने कहा कि राजस्थान सरकार ने हर क्षेत्र में फैसले लेने में कमी नहीं छोड़ी है। हमने बजट में जो घोषणाएं की, सबको लागू कर दिया है। इस बार माहौल ऐसा बन गया है कि लगता है सरकार रिपीट होगी। नरेगा ने पीएम की बोलती बंद कर दी।
हमने यूपीए के कानूनों की तर्ज पर अधिकार आधारित युग की शुरूआत की है। राइट टू सोशल सिक्योरिटी कानून की दिशा में काम किया है। केंद्र सरकार भी यह कानून बनाए । प्रियंका गांधी इसकी पैरवी करें।
मैं मोदी और अमित शाह (Amit shah) से पूछना चाहता हूं कि वे गांधी परिवार (Gandhi Parivar) से डरे क्यों रहते हैं। बार-बार आपको गांधी परिवार का नाम लेने की जरूरत क्यों पड़ती है। गांधी परिवार ने देश लिए कुर्बानियां दी हैं। जनता अब समझ चुकी है।
पायलट बोले- हमें नौजवानों को मंच देना होगा
पायलट ने कहा- हमें नौजवानों को मंच देना होगा। संगठन में यह काफी हद तक हुआ भी है। कुछ ह ते पहले राहुल गांधी (Rahul Gandhi) राजस्थान आए थे। प्रियंका गांधी को यहां की जनता दिल से चाहती है। आपके आने से जनता में उत्साह का संचार होता है। आप हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) और कर्नाटक (Karnataka) चुनाव (Election) में प्रचार किया था तो कांग्रेस की सरकार बनी, यहां भी कांग्रेस की सरकार बनेगी।
पायलट (Pilot) ने कहा कि राजस्थान सरकार ने साढ़े चार साल में कांग्रेस के घोषणा-पत्र के हिसाब से काम किया है। इन योजनाओं का लाभ कार्यकर्ताओं के माध्यम से कैसे जनता तक पहुंचाने की जरूरत है। लोगों को देखना होगा कि कौन-सी विचारधारा प्रदेश के हित के लिए काम करती है। जो पार्टियां लोगों को लड़ाकर सत्ता पाना चाहती हैं, उन्हें पहचानने की जरूरत है। सोनिया गांधी ने देश के लोगों के बीच जगह बनाई है। राजस्थान में जनता अंत में सही निर्णय करेगी, 2023 में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी।
Editorial

Editorial

Next Story