✕
10 सितंबर को जहां रूकेगा, 11 को वहीं से खेला जाएगा
By EditorialPublished on
एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) (ACC) ने भारत (Bharat) और पाकिस्तान (Pakisthan) के बीच 10 सितंबर को होने वाले एशिया कप (Asia Cup) के सुपर-4 (Super-4) मुकाबले के लिए नियमों में बदलाव किया है। एशिया कप सुपर 4 स्टेज में भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो (Colombo) में मैच पूरा नहीं हो पाता है तो 11 सितंबर को रिजर्व डे (Reserve Day) रखा गया है। सुपर-4 स्टेज का तीसरा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच 10 सितंबर को श्रीलंका (Shrilanka) के कोलंबो में खेला जाएगा। इस दिन कोलंबो में बारिश होने के 90न आसार हैं। तापमान 26 से 32 ड
_202309091257221484.jpg)
x
नई दिल्ली (एजेंसी)। एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) (ACC) ने भारत (Bharat) और पाकिस्तान (Pakisthan) के बीच 10 सितंबर को होने वाले एशिया कप (Asia Cup) के सुपर-4 (Super-4) मुकाबले के लिए नियमों में बदलाव किया है। एशिया कप सुपर 4 स्टेज में भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो (Colombo) में मैच पूरा नहीं हो पाता है तो 11 सितंबर को रिजर्व डे (Reserve Day) रखा गया है। सुपर-4 स्टेज का तीसरा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच 10 सितंबर को श्रीलंका (Shrilanka) के कोलंबो में खेला जाएगा। इस दिन कोलंबो में बारिश होने के 90न आसार हैं। तापमान 26 से 32 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर- 4 स्टेज मैच के लिए 11 सितंबर को रिजर्व डे रखा गया है। 10 सितंबर को मैच जहां रूकेगा, 11 सितंबर को वहीं से खेला जाएगा। दरअसल, इससे पहले 2 सितंबर को भारत और पाकिस्तान का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। दोनों टीमों के बीच होने वाले मैच के लिए इस नियम को शुक्रवार को एसीसी जोड़ा है।
किसी और सुपर-4 मैच के लिए रिजर्व के नहीं
बता दें, किसी और सुपर-4 मैच के लिए रिजर्व डे नहीं सिर्फ भारत-पाकिस्तान के लिए ही है। इसके अलावा किसी और मैच में बारिश होती है तो उसे रद्द कर दिया जाएगा। 2023 फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है। भारत-पाकिस्तान मैच के अलावा सिर्फ एशिया कप 2023 फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है।
कोलंबो में मैच के दौरान बारिश के आसार
भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला श्रीलंका राजधानी कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम (Premadasa Stadium) में जाना है। कोलंबो में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। यहां तक कि उससे मैचों की मेजबानी वापस लेने की भी बात हो रही थी। माना जा रहा था कि मैचों को हंबनटोटा (Hambantota) या दांबुला (Dambula) में शिफ्ट कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब एशिया कप के बचे सारे मुकाबले यही खेले जाएंगे।
क्या है मौसम का पूर्वानुमान?
एक्यूवेदर (Accuweather) वेबसाइट के मुताबिक, मैच के दिन बारिश की संभावना 90 फीसदी है। रात में आंधी-तूफान के भी आसार हैं। दिन के मुकाबले में रात में बारिश तेज हो सकती है। इसके आसार 96 फीसदी तक हैं। रात में बादल छाए रहने की उम्मीद 98 फीसदी है। वेदर डॉट कॉम ने भी बारिश की संभावना 90 फीसदी तक बताई है।
मैच रह होगा तो क्या होगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में मुकाबला रद्द होता है तो रिजर्व डे पर मुकाबला होगा। अगर रिजर्व डे के दिन भी नतीजा सामने नहीं आता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना होगा।
वेन्यू शिफ्ट करने पर चर्चा थी
9 सितंबर से कोलंबो में सुपर-4 स्टेज के बाकी 5 मैच खेले जाने हैं। इस बीच कोलंबो शहर में बारिश की वजह से बाद जैसे हालात बन गए। वेदर रिपोर्ट्स के से अनुसार, कोलंबो में 17 सितंबर तक तेज बारिश की संभावना है। पहले खबरें आ रही थीं कि मैचों को कोलंबो से हंबनटोटा शिफ्ट किया जाएगा। लेकिन पीसीबी (PCB) और एसीसी में इस बात पर सहमति नहीं बन पाई है, इसलिए फिलहाल कोलंबो में ही सुपर-4 के मैच होंगे।
भारत का हर 24वां वनडे हुआ है रह
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को खेला गया वनडे मैच बारिश (Rain) की वजह से रद्द हो गया। वनडे (OneDay) के इतिहास में ऐसा 44वीं बार हुआ, जब भारत का मैच रद्द हुआ है। इस मामले में टीम इंडिया पहले से ही वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए हुए है। भारत का हर 24वां वनडे रद्द हो जाता है। रद्द होने वाले मैचों के पीछे बारिश सबसे बड़ा फैक्टर है। हालांकि, कुछ मैच बिना बारिश के भी रद्द हुए हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
