junk food and children's mental health, diabetes risk in kids from junk food, tooth decay caused by junk food, nutritional deficiency in children, healthy eating habits for kids, headaches due to junk food consumption, childhood obesity and junk food,  junk food effects on children, health risks of junk food for kids, negative impact of junk food on child health,junk food, obesity, nutrients, diabetes, headache, effects, harmful, health, children
बच्चे हैल्दी (Children Healthy) चीजों का खाना पसंद नहीं करते लेकिन अगर उन्हें जंक फूड (Junk Food) खिलाया जाए तो वह कभी मना नहीं करते। व्यस्त लाइफस्टाइल के कारण समय न मिल पाने के कारण माता-पिता भी बच्चे को जंक फूड ही खिला देते हैं। जिसके कारण यह फूड बच्चों की आदत ही बन जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं बच्चों के लिए जंक फूड कितना हानिकारक हो सकता है। इसका सेवन करने से उनका शरीर और मानसिक स्वास्थ्य दोनों ही प्रभावित होते हैं। लगातार जंक फूड बच्चे का सिरदर्द बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा यह आपके बच्चे के मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव डालता है। चिड़चिड़े होने लगते हैं। इसके अलावा जंक फूड का सेवन करने से बच्चे खाने से बच्चे मोटापे का शिकार भी हो सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि जंक फूड खाने से बच्चों को क्या- क्या नुकसान होते हैं..
सिरदर्द
नियमित जंकफूड खाने से बच्चे सिरदर्द का शिकार हो सकते हैं। इसमें मोनोसोडियम ग्लूटामेट नामक सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है जो आपके बच्चे का सिरदर्द बढ़ा सकते हैं। इसके •अलावा यह आपके बच्चे के मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव डालता है। जंक फूड का सेवन करने से बच्चे चिड़चिड़े होने लगते हैं। इसके अलावा बच्चों को सिरदर्द की समस्या भी होने लगती है।
डायबिटीज का खतारा
जंक फूड का आजकल काफी प्रमोशन भी हो रहा है जिसके कारण बच्चे इससे बहुत ही जल्दी प्रभावित होते हैं। बच्चे घर में खाना खाने के बजाय इन चीजों को खाना पसंद करते हैं। लेकिन जंक फूड में शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा पाई जाती है। जिससे वह डायबिटीज के शिकार हो सकते हैं।
मोटापा
जंक फूड खाने से बच्चे मोटापे का शिकार भी होने लगते हैं। क्योंकि इनमें फैट की मात्रा बहुत ज्यादा पाई जाती है जो बच्चे के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है। यह फैट मोटापा भी बढ़ता है और आपके शरीर में कई तरह की बीमारियों का जन्म देता है।
शरीर में होती है पोषक तत्वों की कमी ज्यादातर जंक फूड
ज्यादातर जंक फूड खाने से बच्चे के शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी होने लगती है जिसके कारण उनका शरीर कमजोर हो जाता है। शरीर के कमजोर होने के कारण इम्यूनिटी भी कमजोर होने लगती है। इसमें मिलाए गए पदार्थ बच्चे के शरीर को लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।
दांत हो सकते हैं खराब
जंक फूड का सेवन करने से बच्चों के दांत भी खराब होते हैं। उनके दांतों में सड़न पैदा हो सकती है। क्योंकि जंक फूड दांत के साथ चिपक जाते हैं जिसके कारण दांत खराब हो सकते हैं। इसके अलावा चॉकलेट, कैंडी, बिस्किट्स में भी शुगर काफी ज्यादा पाई जाती है। जिससे बच्चों के दांत खराब होने लगते हैं।
जंक फूड बच्चे के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक होता है। आप उन्हें स्वस्थ रखने के लिए हरी सब्जियां, ड्राई फूट्स, फल और दालें खिला सकते हैं।
Editorial

Editorial

Next Story