Foot pain
हील रेज एक्सरसाइज (Heel Raise Exercises)
इस एक्सरसाइज से आप दर्द से राहत पा सकते हैं। एक्सरसाइज करने के लिए आप पैर के पंजों के बल पर शरीर का भार रखें। इसके बाद एड़ी को ऊपर की ओर उठाते हुए शरीर को स्ट्रेच करें। इस एक्सरसाइज को आप सुबह उठने के बाद कर सकते हैं।
फूट रेज (Foot Raise)
फूट रेज के जरिए भी आप एड़ियों को ठीक कर सकते हैं। एक्सरसाइज करने के लिए एड़ी को जमीन पर रखें। इसके बाद एड़ी को जमीन पर सटाकर अपने पंजे को ऊपर की ओर स्ट्रेच करें। इस एक्सरसाइज को एक बार दोबारा दोहराइए आपको दर्द सा आराम मिलेगा।
टो स्क्रॅच एंड स्प्ले (Toe Scratch and Splay)
यदि आपको रोजाना एड़ी में दर्द रहता है तो आप सुबह उठने के बाद और बिस्तर से उतरने के बाद पैरों पर कोई भार न डालें। बिस्तर के किनारे पर पैरों को जमीन की ओर रखकर बैठ जाएं। इसके बाद अपनी उंगलियों को इस तरह करें कि पैर की उंगलियों मुट्ठी बनाएं। अब मुट्ठी को खोल लें और अपनी उंगलियों को आगे की ओर स्ट्रेच करें। इसी एक्सरसाइज को 10-15 मिनट के लिए करें। आपको जल्दी ही दर्द से आराम मिलेगा।
उष्ट्रासन (Ustrasana)
आप उष्ट्रासन करके भी एड़ियों के दर्द (Ankle Pain) से राहत पा सकते हैं। इस आसन में शरीर की मुद्रा ऊंट के सामान दिखती है इसलिए इसे उष्ट्रासन कहते हैं । उष्ट्रासन करने के लिए घुटनों के बल पर बैठें। इसके बाद घुटनों के ऊपर खड़े हो जाएं। शरीर को पीछे की ओर लेकर जाएं और हाथों से एड़ियों को छुएं। पेट को आगे की ओर खींचकर लंबी गहरी सांसे लें । उष्ट्रासन के जरिए आप दर्द से राहत पा सकते हैं ।
गोमुखासन (Gomukhasana)
आप गोमुखासन करके एड़ियों के दर्द से राहत पा सकते हैं। इसे करने के लिए सबसे पहले जमीन पर रखें। अब दाईं पैर के घुटने की ओर से मोड़कर बाई ओर ले जाएं। ऐसे ही बाईं पैर के घुटने को मोड़कर बाई ओर ले जाएं। बाईं हाथ को उठाते हुए कोहनी के मोड़कर पीछे लें। दाईं हाथ को कमर के यहां से पीछे ले जाए और बाईं हाथ को कमर के यहां से पीछे ले जाते हुए बाएं हाथ को पकड़ें। 20-30 सैकेंड तक इसी अवस्था में रहें।
Editorial

Editorial

Next Story