✕
शिवसेना को कांग्रेस नहीं बनने दूंगा
By EditorialPublished on
नए विपक्षी गठबंधन इंडिया (I.N.D.I.A) की बैठक से पहले मुंबई (Mumbai) में पोस्टर वॉर (Poster War) शुरू होता नजर आया। खबर है कि तीसरे दौर की बैठक से पहले मुंबई में शिवसेना के संस्थाप दिवंगत बाल ठाकरे के पोस्टर लगाए गए हैं, जिनपर लिखा है, ‘मैं शिवसेना (Shiv Sena) को कांग्रेस(Congress) नहीं बनने दूंगा। खास बात है कि संस्थापक के बेटे उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) विपक्ष के नए गठबंधन में शामिल हैं, जिसकी सदस्य कांग्रेस भी है।

x

मुंबई । नए विपक्षी गठबंधन इंडिया (I.N.D.I.A) की बैठक से पहले मुंबई (Mumbai) में पोस्टर वॉर (Poster War) शुरू होता नजर आया। खबर है कि तीसरे दौर की बैठक से पहले मुंबई में शिवसेना के संस्थाप दिवंगत बाल ठाकरे के पोस्टर लगाए गए हैं, जिनपर लिखा है, ‘मैं शिवसेना (Shiv Sena) को कांग्रेस(Congress) नहीं बनने दूंगा। खास बात है कि संस्थापक के बेटे उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) विपक्ष के नए गठबंधन में शामिल हैं, जिसकी सदस्य कांग्रेस भी है। समाचार एजेंसी के अनुसार, मुबंई के सांताक्रूज के पास वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर पोस्टर देखा गया है। खास बात है कि यह पोस्टर विपक्षी गठबंधन इंडिया के ठीक बगल में ही लगाया गया है। बैनर में सिर्फ बाल ठाकरे की तस्वीर है और मराठी में लिखा है, ‘मैं शिवसेना को कांग्रेस नहीं बनने दूंगा। मुंबई में ही गुरूवार से ही विपक्ष की दो दिवसीय बैठक का आगाज हुआ।
साल 2019 में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिवसेना अलग हो गए थे। इसके बाद उद्धव ने कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के साथ मिलकर महाविकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन के साथ सरकार बना ली थी। तब से ही भाजपा शिवसेना पर बाल ठाकरे के विचारों को छोड़ने के आरोप लगाती रही है। इसके बाद साल 2022 में शिवसेना में भी फूट पड़ गई थी और करीब 40 विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे अलग हो गए थे। बाद में उन्हें भारत निर्वाचन आयोग से शिवसेना नाम और चुनाव चिह्न (धनुष-बाण) के इस्तेमाल की भी अनुमति मिल गई थी।

Editorial
Next Story
Related News
X
