✕
केंद्र सरकार ने बुलाया संसद का विशेष सत्र
By EditorialPublished on
नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्र सरकार (Central Government) ने संसद (Parliament) का विशेष सत्र बुलाया है। पांच दिनों तक लोकसभा (Lok Sabha) और राज्यसभा (Rajya Sabha) की कार्यवाही चलेगी। यह सत्र 18 सितंबर से 22 सितंबर तक चलेगा। इसमें पांच बैठकें होंगी
_202309011049093530.jpg)
x
नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्र सरकार (Central Government) ने संसद (Parliament) का विशेष सत्र बुलाया है। पांच दिनों तक लोकसभा (Lok Sabha) और राज्यसभा (Rajya Sabha) की कार्यवाही चलेगी। यह सत्र 18 सितंबर से 22 सितंबर तक चलेगा। इसमें पांच बैठकें होंगी। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी (Prahlad Joshi) ने गुरूवार को यह जानकारी दी। अचानक बुलाए गए विशेष सत्र की वजह से चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि आखिर पांच दिनों तक चलने वाली संसद की कार्यवाही में क्या होने वाला है? क्या सरकार की ओर से कोई अहम बिल पेश होगा या फिर यह नए संसद भवन से जुड़ा हुआ है। संसदीय कार्य मंत्री जोशी ने ट्वीट किया, संसद का विशेष सत्र (special session of Parliament) (17वीं लोकसभा का 13वां सत्र और राज्यसभा का 261वां सत्र) आगामी 18 से 22 सितंबर के दौरान होगा, जिसमें 5 बैठकें होंगी। अमृत काल के समय में होने वाले इस सत्र में संसद में सार्थक चर्चा और बहस होने को लेकर आशान्वित हूं। मालूम हो कि पिछले मॉनसून सत्र की शुरूआत 20 जुलाई से हुई थी, जबकि यह 11 अगस्त तक चला था। मॉनसून सत्र के दौरान विपक्ष ने मणिपुर हिंसा (Manipur violence) मामले और महिलाओं के सामने आए वीडियो को लेकर प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के बयान की मांग की थी। इसके बाद विपक्ष की ओर से सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लाया गया था। कांग्रेस (Congress) की ओर से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्र सरकार पर मणिपुर मामले को लेकर जोरदार हमला बोला था । वहीं, अविश्वास प्रस्ताव पर हुई चर्चा के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अंत में जवाब दिया था। बाद में विपक्ष का प्रस्ताव गिर गया।

Editorial
Next Story
Related News
X
