Rajasthan government's soldier welfare initiatives reflect respect and sensitivity
झुंझुनूं (प्रा.सं.)। राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति (State Level Sainik Welfare Advisory Committee) के उपाध्यक्ष रामसहाय बाजिया ने गुरुवार 31 अगस्त को कलक्टर सभागार में आयोजित सैनिक (Soldier) समीक्षा बैठक में पूर्व सैनिकों (soldiers) एवं उनके आश्रितों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा करते हुए पूर्व सैनिकों (soldiers) और उनके परिजनों को आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) के नेतृत्व में राज्य सरकार (state government) उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
बैठक में बाजिया ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत ने हमेशा सैनिक (soldiers) एवं उनके परिजनों का सम्मान किया है। देश की रक्षा करने वाले सैनिक (soldiers) को समाज सम्मान देता है और इसी भावना से सैनिक देश की रक्षा के लिए तत्पर रहता है। बाजिया ने राज्य सरकार द्वारा सैनिकों(soldiers), सेवानिवृत सैनिकों (soldiers)एवं उनके परिजनों के लिए उठाए जा रहे कल्याणकारी कदमों की जानकारी देते हुए कहा कि सैनिकों से संबंधित समस्याओं पर राज्य सरकार संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही हैं। बाजिया ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि राजस्थान के सैनिक के फिजिकल कैजुअल्टी में परिवार के एक व्यक्ति को अनुकंपा नौकरी, राजस्थान एक्स सर्विसमैन कॉर्पोरेशन के माध्यम से 45 प्रतिशत वेतन बढ़ाया है।
राज्य सैनिक बोर्ड का भवन बनाने के लिए 20 करोड़ और 4000 वर्ग गज जमीन कालवाड़ रोड पर सेकंड वर्ल्ड वार की वीर नारियों को पेंशन चार हजार से बढ़ाकर दस हजार महिना तथा इसमें शाहिद हुए सैनिकों के वारिसान को सरकारी नौकरी, सैनिकों के डाटा का डिजिटलीकरण, शहीदों को मिलने वाले पैकेज को 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने जैसे निर्णय मुख्यमंत्री गहलोत (Chief Minister Gehlot) द्वारा सैनिकों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता को दर्शाता है। बैठक में पूर्व सैनिकों की और से सुझाव भी दिए गए। इस दौरान जिला परिषद सीईओ जवाहर चौधरी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अनिल कुमार पूनियां, डीएसओ कपिल झाझडिया, नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनियां, पूर्व अधिकारी कमाण्डर परवेज अहमद, सीएमएचओ डॉ. राजकुमार डांगी सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
शहीद वीरांगनाओं का किया सम्मान : अपने एक दिवसीय दौरे पर झुंझुनू आए राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति उपाध्यक्ष रामसहाय बाजिया ने सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय के परिसर में आयोजित समारोह में भाग लिया। यहां पर उन्होंने शहीद वीरांगनाओं का शॉल ओढ़ाकर सम्मान भी किया। इस दौरान भूतपूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं ने अपनी समस्याओं से भी अवगत करवाया। कार्यक्रम में सुबे मेजर रिसाल सिंह डोटासरा, संजीव जाखड़, समाजसेवी शिवकरण जानू, कर्नल नारायण सिंह जानू कमाण्डर परवेज अहमद, कर्नल अनिक कुमार पूनियां, सुबे मेजर धर्मपाल भाम्बू, ताराचंद नूनियां, रामनिवास डूडी, प्रेम प्रकाश, बजरंग मील सहित बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक एवं शहीद वीरांगनाऐं उपस्थित रहीं।
Editorial

Editorial

Next Story