✕
कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने 2018 के विधायक प्रत्याशियों से पूछा
By EditorialPublished on
उदयपुर. नगर संवाददाता : विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के चैयरमेन और सदस्यों ने उदयपुर संभाग और बांसवाड़ा संभाग के वर्ष 2018 के समय मे प्रत्याशी रहे नेताओं से पूछा कि यदि उन्हें टिकट नहीं दिया जाता है तो उनके स्थान पर कौन ऐसा प्रत्याशी है जो चुनाव जीत सकता है। यह सुनकर कांग्रेस से दावेदारी कर रहे नेता अचकचा गए और कोई जवाब देते नहीं बना। साथ ही जिसने जवाब दे दिया तो उससे वर्ष 2018 में चुनाव क्यों हारे इस बारे में पूछा गया ।

x

उदयपुर. नगर संवाददाता : विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के चैयरमेन और सदस्यों ने उदयपुर संभाग और बांसवाड़ा संभाग के वर्ष 2018 के समय मे प्रत्याशी रहे नेताओं से पूछा कि यदि उन्हें टिकट नहीं दिया जाता है तो उनके स्थान पर कौन ऐसा प्रत्याशी है जो चुनाव जीत सकता है। यह सुनकर कांग्रेस से दावेदारी कर रहे नेता अचकचा गए और कोई जवाब देते नहीं बना। साथ ही जिसने जवाब दे दिया तो उससे वर्ष 2018 में चुनाव क्यों हारे इस बारे में पूछा गया ।
कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी (Congress Screening Committee) के चैयरमेन गौरव गोगोई, सदस्य गणेश गोडियाल व अभिषेक दत्त गुरूवार को उदयपुर आए उन्होंने फतहसागर झील किनारे एक होटल बंद कमरे में कांग्रेस प्रत्याशियों से चर्चा की। इसके लिए बांसवाड़ा और उदयपुर संभाग की 33 विधानसा सीटों से चुनाव लड़कर जीते कांग्रेस (Congress) विधायको, हारे हुए कांग्रेस प्रत्याशियों और सांसद प्रत्याशियों से बंद कमरे में बात की। इस दौरान बंद कमरे में प्रत्याशियों से चर्चा के दौरान स्क्रीनिंग कमेटी के पदाधिकारियों ने वर्ष 2018 में कांग्रेस प्रत्याशी रहे नेताओं से पूछा यदि उन्हें टिकट नहीं दिया जाता है तो एक ऐसा नाम बताओं जो चुनाव जीत सकें। साथ ही इन प्रत्याशियों से पूछा कि उनके विधानसभा में उनके अलावा ऐसा कौन सा नेता है जो चुनाव जीत सकता है। यह सुनकर कई कांग्रेस प्रत्याशी के पास तो जवाब ही नहीं था । कई कांग्रेस प्रत्याशियों ने खुद को ही प्रबल दावेदार और जीताउ प्रत्याशी बताया। इस पर स्क्रीनिंग कमेटी के चैयरमेन गौरव गोगोई, सदस्य गणेश गोडियाल व अभिषेक दत्त ने सवाल पूछा कि यदि वे जीताउ थे तो वर्ष 2018 का चुनाव क्यों हारे। इसके साथ ही कई सवाल पूछे। इसके साथ ही विधानसभा की स्थिति, वहां पर जातिगत गणित के साथ-साथ भाजपा के जीत के कारण भी पूछा। इसके साथ ही प्रत्येक नेता से कई तरह के सवाल पूछे। सुबह 10 बजे से शुरू हुई दावेदारों व नेताओं के साथ चर्चा का दौर शाम तक चला। इस दौरान कांग्रेस नेता बाहर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। स्क्रीनिंग कमेटी से जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय, जनजाति मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास, पूर्व उदयपुर सांसद रघुवीर सिंह मीणा, वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत, खेरवाड़ा विधायक दयाराम परमार, चित्तौड़गढ़ से पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, पूर्व राज्यमंत्री डॉ मांगीलाल गरासिया से मुलाकात की।
उदयपुर व बांसवाड़ा संभाग के 68 लोगों से मिले
स्क्रीनिंग कमेटी के चैयरमेन गौरव गोगोई, सदस्य गणेश गोडियाल व अभिषेक दत्त ने उदयपुर आने से पहले ही उदयपुर व बांसवाड़ा संभाग के 68 लोगों की एक सूची बना रखी थी, जो उदयपुर आते ही कांग्रेस नेताओं को दे दी। इन 68 नेताओं को ही स्क्रीनिंग कमेटी के पदाधिकारियों से मिलने दिया गया। शेष को बाहर ही रोक दिया और अंदर ही नहीं आने दिया गया।
होटल का नहीं घर का खाना खा
स्क्रीनिंग कमेटी के नेताओं ने होटल का खाना खाने से इंकार कर दिया और घर का खाना खाने की इच्छा जाहिर की थी, जिस पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ के घर पर खाना बनाकर होटल में लाया गया और स्क्रीनिंग कमेटी के नेताओं को खिलाया गया ।
Editorial
Next Story
Related News
X
