✕
सांसद कर्नल राठौड़ ने वाल्मिकी बस्ती में माताओं-बहनों से बंधवाई राखी
By EditorialPublished on
कोटपूतली (प्रा.सं.)। जयपुर ग्रामीण सांसद (Jaipur Rural Member of parliament) कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (Rajyavardhan Singh Rathore) बुधवार शाम कस्बे के मौहल्ला बड़ाबास स्थित वाल्मिकी बस्ती में पहुँचे। जहाँ अम्बेडकर भवन पर रक्षाबंधन (Raksha Bandha

x

कोटपूतली (प्रा.सं.)। जयपुर ग्रामीण सांसद (Jaipur Rural Member of parliament) कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (Rajyavardhan Singh Rathore) बुधवार शाम कस्बे के मौहल्ला बड़ाबास स्थित वाल्मिकी बस्ती में पहुँचे। जहाँ अम्बेडकर भवन पर रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) पर्व कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
राठौड़ (Rathore) ने वहाँ स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर (Babasaheb Dr. Bhimrao Ambedkar) की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। जिसके बाद वहाँ उपस्थित वाल्मिकी समाज की माताओं- बहनों ने उन्हें राखी बांधी। राठौड़ (Rathore) ने सभी को रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) पर्व की शुभकामनायें दी। महिलायें अपने बीच सांसद राठौड़ (Rathore) को पाकर हर्ष महसुस कर रही थी। उन्होंने काफी देर तक महिलाओं से उनकी समस्याओं को लेकर चर्चा की। प्रैस से बातचीत में कहा कि माताओं बहनों ने बिजली की समस्या से अवगत करवाया है। राज्य सरकार बिजली किमतों को कम करने की बात कह रही है लेकिन जब बिजली आयेगी ही नहीं तो इस बात का क्या फायदा। राठौड़ ने यह भी कहा कि राय सरकार राशन किट में पुराना व गंदा सामान दे रही है। राठौड़ का नेतराम आर्य, अमीचंद आर्य, मनीष वाल्मिकी, मनोज आर्य, रामसिंह मैनेजर, विजय आर्य आदि वार्डवासियों ने मार्ल्यापण कर स्वागत किया।
इस दौरान भाजपा (BJP) नेता मुकेश गोयल व शंकर लाल कसाना, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एड. हीरालाल रावत, एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री एड. सुबेसिंह मोरोड़िया, पूर्व जिला मंत्री यादराम जाँगल, उपप्रधान प्रतिनिधि एड. राजेन्द्र रहीसा, पूर्व जिला पार्षद धूड़सिंह शेखावत, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आर. आर. यादव, पूर्व चैयरमैन एड. महेन्द्र कुमार सैनी, नगर अध्यक्ष गौपाल मोरीजावाला, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रवीण बंसल, जिला मंत्री मुखिया पायला, युवा नेता जयसिंह पायला, पंसस प्रतिनिधि एड. वीरू कसाना, एड. कमल कसाना, एड. मुकेश चनेजा, जिला मंत्री रविन्द्र सिंह, इंजी. विक्रम कसाना, सुगन भाई, कैप्टन मूसाराम चंदेल, एड. अभिषेक मौरीजावाला, भूपेन्द्र यादव, शशि मित्तल समेत अन्य मौजूद रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
