✕
विदेशी पर्यटकों की संख्या में 106% की वृद्धि
By EditorialPublished on
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में इस साल जनवरी से जून तक आए विदेशी पर्यटकों की संख्या पिछले साल के मुकाबले 106 प्रतिशत अधिक है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से जून 2022 के मुकाबले 2023 में इस दौरान विदेशी मुद्रा में भी वृद्धि हुई है। भारत कोविड- 19 महामारी के बाद घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। एक सूत्र ने कहा कि भारत में इस साल जनवरी से जून तक आए विदेशी पर्यटकों की संख्या 43.80 लाख है जो 2022 में इस अवधि के दौरान आए पर्यटकों की संख्या ( 21.24 लाख) से 106 प्र

x
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में इस साल जनवरी से जून तक आए विदेशी पर्यटकों की संख्या पिछले साल के मुकाबले 106 प्रतिशत अधिक है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से जून 2022 के मुकाबले 2023 में इस दौरान विदेशी मुद्रा में भी वृद्धि हुई है। भारत कोविड- 19 महामारी के बाद घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। एक सूत्र ने कहा कि भारत में इस साल जनवरी से जून तक आए विदेशी पर्यटकों की संख्या 43.80 लाख है जो 2022 में इस अवधि के दौरान आए पर्यटकों की संख्या ( 21.24 लाख) से 106 प्रतिशत अधिक है। जहां तक घरेलू पर्यटन का प्रश्न है तो यह आंकड़ा 2021 में 67.7 करोड़ था और 2022 में बढ़कर 173.1 करोड़ हो गया है। जम्मू कश्मीर में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि पर आंकड़े साझा करते हुए कहा कि 2022 में यह आंकड़ा 1.8 करोड़ से अधिक था जबकि 2023 में जनवरी से जून तक यह आंकड़ा 1.09 करोड़ पर पहुंच गया है।
उन्होंने बताया कि वाराणसी में काशी विश्वनाथ गलियारे के निर्माण से वहां पर्यटन को बढ़ावा मिला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल में अपने मन की बात कार्यक्रम में कहा था कि वाराणसी में पर्यटकों की संख्या में हाल में आया उछाल सांस्कृतिक पुनर्जागरण को दर्शाता है । काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील वर्मा ने हाल में कहा कि गलियारे के उद्घाटन के बाद से करीब 10 करोड़ श्रद्धालुओं ने मंदिर के दर्शन किए हैं।
- India India tourism India tourism industry booms in 2023 Foreign tourist arrivals in India up 106% India tourism recovers from COVID-19 pandemic India domestic tourism also sees growth Varanasi tourism booms due to Kashi Vishwanath Corridor Kashmir tourism sees growth in 2023 India tourism industry trends in 2023 Factors driving India tourism growth Best time to visit India Top tourist destinations in India Things to do in IndiaIndia tourism boom

Editorial
Next Story
Related News
X
