✕
राज्यपाल कटारिया ने किया 60.44 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास
By EditorialPublished on
उदयपुर. नगर संवाददाता | असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया द्वारा गुरूवार को 60.44 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इस दौरान कटारिया ने निगम से कहा कि निगम शहर के विकास में किसी तरह की कमी ना रखे उपमहापौर पारस सिंघवी ने बताया कि असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया द्वारा अपने विधायक कार्यकाल में शहर के विकास कार्यों के लिए राशि जारी की गई थी। अब सभी प्रकार की औपचारिकता को पूर्ण करते हुए नगर निगम द्वारा वार्ड 49 रेगर कॉलोनी में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिलोचिस्तान के जर्जर भवन

x

उदयपुर. नगर संवाददाता | असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया द्वारा गुरूवार को 60.44 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इस दौरान कटारिया ने निगम से कहा कि निगम शहर के विकास में किसी तरह की कमी ना रखे।
उपमहापौर पारस सिंघवी ने बताया कि असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया द्वारा अपने विधायक कार्यकाल में शहर के विकास कार्यों के लिए राशि जारी की गई थी। अब सभी प्रकार की औपचारिकता को पूर्ण करते हुए नगर निगम द्वारा वार्ड 49 रेगर कॉलोनी में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिलोचिस्तान के जर्जर भवन को ध्वस्त कर नए भवन का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। 30.44 लाख रुपए की लागत से भवन का निर्माण करवाया जाएगा। भवन में भूतल पर कमरों का निर्माण, प्रथम तल पर दो कमरों का निर्माण सहित भवन की रिपेयरिंग एवं मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसी तरह वार्ड 61 अशोक नगर गौशाला में सीसी रोड व पानी की टंकी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। यह कार्य 30 लाख की लागत से होंगे। निर्मित पानी की टंकी की क्षमता 60 हजार लीटर होंगी। यह भूतल से लगभग 20 फीट ऊपर बनाई जायेगी, जिससे पास के शमशान में भी पानी की आपूर्ति आसानी से हो सकेगी। इसी के साथ यही पर स्नानघर का रिनोवेशन कार्यए सीसी रोड निर्माण कार्य भी संपन्न होंगे। इस दौरान उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, महापौर गोविंद सिंह टांक, निर्माण समिति अध्यक्ष ताराचंद जैन, पूर्व महापौर रजनी डांगी, पूर्व सभापति युधिष्ठिर कुमावत, रवींद्र श्रीमाली, समाजसेवी भगवान छाबड़ा, ओ पी चपलोत सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, नगर निगम की विभिन्न समितियां के अध्यक्ष, पार्षद निगम निर्माण शाखा के अधिकारी कर्मचारी एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे ।
एलिवेटेड रोड़ पर एक राय होकर काम करें- कटारिया
इस दौरान असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने शहर में एलिवेटेड रोड़ को लेकर कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण है और इस पर सभी को एक राय होकर काम करना होगा। कटारिया ने कहा कि शहर ने मुझे बहुत ऊंचाइयों पर पहुंचाया है तो मेरा भी कर्तव्य है कि इस शहर का चहुँमुखी विकास होना चाहिए। नैसर्गिक सौंदर्य के चलते यह शहर पूरे विश्व में अपना अलग स्थान रखता है हमें केवल इसे संजो कर रखना है। देवास योजना या कोई अन्य महत्वपूर्ण कार्य हो उदयपुर शहर को कभी भी विकास में कमी नहीं रखना दी जाएगी। कटारिया ने कहा हमने कभी भी जाति धर्म को लेकर विकास कार्य नहीं किया है। नगर निगम के कार्यों की सहाराना करते हुए महापौर गोविंद सिंह टांक, उपमहापौर पारस सिंघवी को सभी कार्य व्यक्ति गत रूप से देखने के निर्देश दिए हैं। शहर नगर निगम के हाथों में है इसके विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। गुलाबचंद कटारिया ने आयड के विकास कार्यों में विरोध करने वाले पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सकारात्मक भाव लेकर हो रहे कार्यों की सराहन करनी चाहिए।
- udaipur rajasthan udaipur development Governor of Assam Gulabchand Kataria Rs 60.44 lakh development works in Udaipur Government Higher Secondary School Bilochistan development works Ashok Nagar Gaushala development works Udaipur infrastructure development Udaipur urban development Udaipur civic body development Udaipur government initiatives Udaipur government initiatives Udaipur development projects Udaipur news

Editorial
Next Story
Related News
X
