Yatra Vrutant-Suresh Goyal-Pratahkal


सुबह दरवाजा खटखटाये जाने के साथ नींद खुली। रात को ओर्डर किया हुआ नाश्ता आ गया था। राजा को जगाया, हाथ मुँह धोये और नाश्ता करने बैठ गये। नाश्ता ढेर सारा था। दोनों ने जी भर कर किया फिर भी बहुत बच गया। टी.वी.. पर जहाज की प्रगति दिखाई जा रही थी। जहाज अन्तर्राष्ट्रीय जल क्षेत्र से निकल कर अमरीकी जल क्षेत्र में प्रवेश कर गया था। छोटे छोटे द्वीपों के किनारे चलता हुआ जहाज अलास्का की सीमा में पहुँच गया था।
अलास्का अमेरिका का 49 वां प्रदेश है। पहले अमेरिका के 48 प्रदेश ही थे। ये सभी प्रदेश अमरीकी भू भाग के हिस्से हैं। अमरीकी भू भाग से एकदम अलग -थलग दो और प्रदेश हवाई तथा अलास्का 1959 में अमेरिका में शामिल हुए। हमारे यहां जिस तरह सभी प्रदेश एक ही भू भाग के हिस्से है मगर अण्डमान निकोबार इस भू भाग से अलग थलग है, वही स्थिति यहां है। आज भी ये 48 प्रदेश ही अमेरिका कहलाते हैं, अलास्का व हवाई अमेरिका के हिस्से जरूर है मगर ये अपने नाम से ज्यादा जाने जाते हैं।
अलास्का अमेरिका के उत्तर में कनाडा के पश्चिमी भाग से सटा हुआ है। यह अमेरिका का सबसे बड़ा प्रदेश है। यूं तो टेक्सास अमेरिका का सबसे बड़ा प्रदेश कहा जाता है मगर अलास्का टेक्सास से भी दो गुना बड़ा है। इतना बड़ा होने के बावजूद भी यहां आबादी बहुत कम है। टुण्ड्रा प्रदेश के समीप अवस्थित होने के कारण यहां की जलवायु अत्यन्त शीत रहती है जिससे यहां सामान्य जीवन यापन बहुत मुश्किल होता है। बर्फीले पहाड़, ग्लेशियर, घने जंगल, छोटे छोटे द्वीप, झीलें, नदियां व समुद्र होने के कारण यह प्रदेश पर्यटन के आकर्षण का केन्द्र बन गया है।
अलास्का की समुद्री सीमाएं रूस से मिलती हैं। अलास्का पहले रूसी साम्राज्य का ही हिस्सा था। 1867 में इसे अमेरिका ने रूस से 72 लाख डालर में खरीदा था। अलास्का का क्षेत्रफल 7 लाख वर्ग मील है तथा इसकी आबादी सवा सात लाख है। प्रदेश की आधे से अधिक आबादी इसके प्रमुख नगर एन्करेज में रहती है। अलास्का का उत्तरी प्रदेश टुण्ड्रा क्षेत्र का हिस्सा है। प्रदेश में 30 लाख से भी ज्यादा झीलें हैं। यहां एक लाख के लगभग ग्लेशियर हैं जो 16 हजार वर्ग मील क्षेत्र में हैं।
सर्दियों में यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 50 डिग्री से. कम तक गिर जाता है। अलास्का का उच्चतम तापमान अभी तक 38 डि. से. रिकार्ड किया गया है जबकि न्यूनतम शून्य से 62 डि. से. कम रिकार्ड हुआ है। प्रदेश के उत्तरी भाग में आर्कटिक जलवायु रहती है। यहां गर्मियों में भी औसत न्यूनतम तापमान 1 डि.से. होता है।
प्रदेश का सर्वाधिक आबादी वाला क्षेत्र एन्करेज शहर है। यहां जल वायु ठीक रहती है इसीलिये बस्ती है मगर यहां भी गर्मियों में अधिकतम तापमान 18 डि.से. रहता है जबकि सर्दियों में अधिकतम (-) 5 तथा न्यूनतम (-) 11 डि. से. होता है। यूरोपीयन्स के आने के पहले हजारों सालों से यहां आदिवासी रहा करते थे।
आज ये लोग शेष समाज में घुल मिल गये हैं फिर भी मछली पकड़ने क वगैरह जैसे पेशों में ये ज्यादा दिखाई देते हैं।
बीसवीं शताब्दी के प्रारम्भ में दुनिया भर के खनिक सोने की "अलास्का आने लगे और यहां रहने लगे। प्रसिद्ध हास्य अभिनेता चार्ली चैपलीन न अपनी फिल्म गोल्ड रश में इसे बखूबी दर्शाया है। अलास्का में मिलने से यहां की आर्थिक स्थिति मजबूत हो गई। यहां के तेल को शोध लिये टेक्सास ले जाना बहुत महंगा पड़ता था। इसके लिये अलास्का से टेक्सास तक पाईप लाईन बिछाई गई। शुरू में तो यह बहुत महंगा सौदा साबित हुआ नगर तेल की निरन्तर आपूर्ति से जुटने वाले राजस्व और परिवहन व्यय में आई कमी से यही पाईप लाईन वरदान सिद्ध हो गई।
अलास्का की दुरूह परिस्थितियों के कारण यहाँ कोई रहना नहीं अमेरिका का हिस्सा होने के कारण सरकारी कर्मचारियों या बड़ी बड़ी कम्पनियों के अधिकारियों का यदि यहां ट्रांसफर हो जाता है तो इन्हें यहां रहने का विशेष मिलता है। यह भत्ता 1.022 डालर प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष होता है। यदि किसी परिवार में ज्यादा सदस्य हैं तो उन्हें उतने गुना ज्यादा भत्ता मिलेगा। यह राशि प्रा अलास्कावासी को मिलती है। इसके लिये 12 माह यहां रहना जरूरी है। इ बावजूद शेष अमेरिका से यहां हर चीज की कीमत सवाई डेढी रहती है।
अलास्का को लेण्ड ओफ दी मिडनाईट सन कहा जाता है, यहां रात की 10 बजे तक तो सूर्य अपने यौवन पर होता है, आधी रात को जाकर सांझ के झुटपुटे जैसा महसूस होता है। कोई यह कहे कि जहां रातें दिन का उजाला ओढे रहती है तो मजाक लग सकता है मगर अलास्का के लिये यह हकीकत है। यहां कई कई दिन त एसे होते हैं कि सूर्यास्त होता ही नहीं। गर्मियों में अलास्का के लोग आधी रात का सूरज देखने देर 'दिन' तक जगे रहते हैं और उत्सव मनाते हैं। सर्दियों में जब कई कई दिनों तक सूरज दिखाई नहीं देता तो लोग जी भरकर सोते हैं। दिन इतने लम्बे होते हैं इस कारण गर्मियों में यहां उगाई जाने वाली सब्जियों का आकार विशाल होता है। गोभी का एक एक फूल 30-35 किलो वजनी होता है। यह वो प्रदेश है जहां सड़कें कम और जल मार्ग ज्यादा काम में लिये जाते हैं।
अलास्का में 130 ज्वालामुखी हैं। इनमें से कई आज भी सक्रिय है। जिस तरह हमारे यहां बस्तीयों में गायों के दर्शन मामूली बात है उसी तरह यहां मूज व रेण्डियर का दिखाई देना है। सर्दियों में अलास्का कैसा लगता है इसकी कल्पना हो तो इसका श्रेष्ठ उदाहरण प्रसिद्ध फिल्म फ्रोजन है। इस फिल्म का शीतकालीन अलास्का ही है।
नाश्ता करके वापस उपर डेक पर पहुँच गये। राजा को अपनी तलब पूरी सभी थी। कमरों में भी धूम्रपान नहीं कर सकते थे। कमरों में स्मोक डिटेक्टर लगे। है। भी धुंआ उठे कि अलार्म बज जाता है। यह आग को रोकने के लिये होता है। आजकल तो घरों में भी इसका लगाना सामान्य बात है।
अमरीकी कानून प्रभावशील हो गये थे। जहाज वापस अन्तर्राष्ट्रीय जल क्षेत्र में आयेगा तभी ये वापस खुलेंगे। केसीनो बन्द होने से रात दिन यहां बैठे रहने वाले परि लोग यकायक बेकार हो गये थे।
पूलसाइड पर टेबल टेनिस की टेबलें हटाकर ताश की टेबलें लगा दी गई पोकर टूर्नामेन्ट हो रहा था। यह तीन पत्ती की तरह का ही जुए का है जो पांच पत्तों से खेला जाता है। विजेता को आकर्षक पुरस्कार दिया जाता है। जहाज पर आयोजित कई तरह की प्रतियोगिताओं में यात्रियों को बड़े बड़े ईनाम जाते हैं। कौन बनेगा करोड़पति की तरह के खेल में तो विजेताओं को मुफ्त यात्रा तक का टिकट दिया जाता है हालांकि इस तरह के पुरस्कारों को लेकर शद भी उठते हैं। पूर्व में कई लोगों ने घोषित ईनामों के नहीं मिलने की शिकायत भी की है।
जहाज का अपना समाचार पत्र भी था। यह ए फोर साईज का आठ पृष्ठों का अखबार था। इसमें दुनिया भर की प्रमुख खबरें थी जिनमें अमेरिका की खबरें प्रमुखता से थीं। जगह जगह इसकी प्रतियां पड़ी थी। कोई भी यात्री इसे उठा सकता था।

Editorial

Editorial

Next Story