✕
मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में 2 लोग गिरफ्तार
By EditorialPublished on
जिले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 24 मोबाइल फोन (Mobile Phone) जब्त किए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। काशीमीरा पुलिस ने बताया कि हाल के दिनों में यहां सार्वजनिक स्थानों और लोगों के घरों से मोबाइल फोन चोरी होने की कई शिकायतें मिली हैं।

x

ठाणे । जिले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 24 मोबाइल फोन (Mobile Phone) जब्त किए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। काशीमीरा पुलिस ने बताया कि हाल के दिनों में यहां सार्वजनिक स्थानों और लोगों के घरों से मोबाइल फोन चोरी होने की कई शिकायतें मिली हैं। की एक जांच टीम ने सीसीटीवी फुटेज के अलावा तकनीकी और खुफिया जानकारी के आधार पर ठाणे शहर में दो आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस अधिकारी के अनुसार, उनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने उनके कब्जे से पिछले दो दिनों में चोरी किए गए 24 मोबाइल फोन जब्त किए, जिनकी कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये है।
Next Story
Related News
X

