Pratahkal-There is no good for the miscreants in Rajasthan, now they will not get government jobs
राजस्थान : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने पुलिस को आपराधिक मानसिकता वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है और साथ की उन्होंने कहा है कि समाज के कमजोर वर्गों और महिलाओं के खिलाफ अपराधों की रोकथाम उनकी सरकार की उच्तम प्राथमिकता है।
गहलोत ने कहा कि निर्धारित समय से अधिक वक्त तक खुलने वाले बार और नाइट क्लबों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी और उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर ऐसे क्लबों का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएग
गहलोत ने सोमवार रात अपने सरकारी आवास पर कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस को कानून तोड़ने वालों का रिकॉर्ड रखने को कहा ताकि उन्हें सरकारी नौकरियों से वंचित करने रखने की कार्रवाई हो सके।
Editorial

Editorial

Next Story