Pratahkal-Tap Festival in Virar
मुंबई । विरार (Virar) में चातुर्मास (Chaturmas) कर रही साध्वी डॉ. स्नेहप्रभा मसा व साध्वी डॉ. प्रज्ञाश्री मसा के सान्निध्य में तप महोत्सव मनाया गया। उन्होंने तपस्या करने वालों को प्रेरणा देते हुए कहा कि साथ, समय व समर्पण से सफलता मिलती है। साध्वी प्रज्ञाश्री ने कहा कि तप एक ऐसी अग्नि है जिसमें करोडो भवों के पाप जलकर भस्म हो जाते हैं। विरार नवयुवक मंडल अध्यक्ष राजू चुनावाला, संघ अध्यक्ष लक्ष्मीलाल कच्छारा, वरूण सोलंकी, दयालाल परमार ने विचार रखे। महिला मंडल कन्या मंडल संघ सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। संचालन संघ मंत्री प्रकाश सोलंकी ने किया।
Next Story