✕
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा का खेरवाड़ा पहुंचने पर स्वागत
By EditorialPublished on
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस (Rajasthan Congress) के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) ने कहा कि हमारे आपके नेता विधायक डॉ. दयाराम परमार को आने वाले विधान सभा चुनाव के लिए उनका हाथ मजबूत करें। ये हमारे वरिष्ठ नेता हैं। डोटासरा उदयपुर (Udaipur) से सड़क मार्ग से डूंगरपुर जाते समय पहली बार खेरवाड़ा आने पर विधायक डॉ दयाराम परमार के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाडा के समस् पदाधिकारियों, कांग्रेस समर्थित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा खेरवाडा डाक बंगला परिसर में आयोजित स्वागत स

x

खेरवाड़ा (प्रातः काल संवाददाता) । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस (Rajasthan Congress) के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) ने कहा कि हमारे आपके नेता विधायक डॉ. दयाराम परमार को आने वाले विधान सभा चुनाव के लिए उनका हाथ मजबूत करें। ये हमारे वरिष्ठ नेता हैं। डोटासरा उदयपुर (Udaipur) से सड़क मार्ग से डूंगरपुर जाते समय पहली बार खेरवाड़ा आने पर विधायक डॉ दयाराम परमार के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाडा के समस् पदाधिकारियों, कांग्रेस समर्थित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा खेरवाडा डाक बंगला परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि के पद से समारोह को सम्बोधित कर रहे थे । उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गाँधी (Rahul Gandhi) की संसद सदस्यता बहाली की अधिसूचना जारी, लोकसभा सचिवालय ने आदेश जारी कर वापस लोक सभा सांसद बनाने पर खुशी जाहिर की ।
इससे पूर्व विधायक डाक्टर दयाराम परमार ने अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का माला, साफ पहनाकर उनका स्वागत करने के बाद उन्होंने विश्वास दिलाया कि विधान सभा क्षेत्र खेरवाडा में कांग्रेस मजबूत है तथा कांग्रेस का हर कार्यकर्ता आने वाले विधान सभा चुनाव की तैयारी में लग गया है। स्वागत समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, अध्यक्षता देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कचरुलाल चौधरी, विशिष्ट अतिथि विधायक डाक्टर दयाराम परमार, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश खोडनिया थे । समारोह में ब्लॉक के समस्त पदाधिकारियों, प्रधान पुष्पा मीणा खेरवाडा, प्रधान कमला देवी परमार, कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस के अग्रिम संगठनों के अध्यक्षों, मण्डल अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं ने डोटासरा का माला पहनाकर कर स्वागत किया गया।

Editorial
Next Story
Related News
X
