✕
72 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
By EditorialPublished on
शहर की सुखेर थाना पुलिस (Thane Police) ने एक ट्रक में अवैध रूप से परिवहन कर ले जाई जा रही 72 पेटी शराब की बरामद की है। थानाधिकारी योगेन्द्र कुमार (Yogendra Kumar) व्यास ने बताया कि सूचना मिली कि एक मिनी ट्रक में अवैध रूप से शराब परिवहन (Wine Transportation) कर ले जाई जा रही है।

x

उदयपुर : शहर की सुखेर थाना पुलिस (Thane Police) ने एक ट्रक में अवैध रूप से परिवहन कर ले जाई जा रही 72 पेटी शराब की बरामद की है। थानाधिकारी योगेन्द्र कुमार (Yogendra Kumar) व्यास ने बताया कि सूचना मिली कि एक मिनी ट्रक में अवैध रूप से शराब परिवहन (Wine Transportation) कर ले जाई जा रही है। इस सूचना पर थानाधिकारी के नेतृत्व में एएसआई महिपाल सिंह, हैड कांस्टेबल प्रेम कुमार, भूपेन्द्र सिंह, कांस्टेबल नंदकिशोर, सुमेर राम, अचलाराम की टीम ने नाकाबंदी कर एक मिनी ट्रक की तलाशी ली तो मिनी ट्रक में 72 पेटी अंग्रेजी शराब की मिली। इस पर पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक पूनाराम पुत्र खींमाराम निवासी हेलावली का भीलवाडा गुड़ा खमनोर राजसमंद को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Next Story
Related News
X

