✕
पैसों की मांग को लेकर अधेड़ से मारपीट, अधेड़ की मौत
By EditorialPublished on
जिले के घासा थाना क्षेत्र में पैसों की मांग को लेकर एक युवक (Youth) ने अधेड़ के साथ मारपीट (Fight) कर दी, जिस पर इस अधेड़ ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए और पुलिस (Police) द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी करने पर ही ग्रामीण माने।
उदयपुर : जिले के घासा थाना क्षेत्र में पैसों की मांग को लेकर एक युवक (Youth) ने अधेड़ के साथ मारपीट (Fight) कर दी, जिस पर इस अधेड़ ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए और पुलिस (Police) द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी करने पर ही ग्रामीण माने। पुलिस के अनुसार नाथूलाल पुत्र वालू डांगी निवासी सिंध आंबा का कुआं से आरोपी सुरेश पुत्र केशुलाल गुर्जर निवासी मांडुथल घासा जो कुछ पैसा मांगता था, जिसको लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के दौरान सोमवार को दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और झगड़ा हो गया, जिस पर सुरेश गुर्जर ने लट्ठ से नाथूलाल डांगी के साथ सिंधु की तलाई में मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गया। इस पर परिजन उसे उठाकर चिकित्सालय के लिए रवाना हुए तो रास्ते में नाथूलाल ने दम तोड़ दिया। शव मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को बताया, जिस पर थानाधिकारी आईपीएस प्रशिक्षु प्रशांत किरण मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजन आरोपी की गिरफ्तारी पर अड़ गए। पुलिस ने समझाईश की और आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। समझाईश पर परिजन माने और पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बाद में पुलिस टीम ने आरोपी सुरेश पुत्र केशुलाल गुर्जर निवासी माण्डुथल घासा को गिरफ्तार किया । जिससे पूछताछ की जा रही है।

Editorial
Next Story
Related News
X


