✕
चामड माता पर भेंट किया रजत छत्र
By EditorialPublished on
ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा घेरे वाली चामड माता मंदिर (Chamad Mata Temple) में मंगलवार को जैन समाज (Jain Society) कामां के पूर्व अध्यक्ष अनिल जैन लहसरिया परिवार द्वारा माता रानी को रजत छत्र भेंट किया। इस अवसर पर मन्दिर समिति के पदाधिकारियों ने पूर्व अध्यक्ष सहित अन्यों का स्वागत सम्मान किया।

x

कामां : ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा घेरे वाली चामड माता मंदिर (Chamad Mata Temple) में मंगलवार को जैन समाज (Jain Society) कामां के पूर्व अध्यक्ष अनिल जैन लहसरिया परिवार द्वारा माता रानी को रजत छत्र भेंट किया। इस अवसर पर मन्दिर समिति के पदाधिकारियों ने पूर्व अध्यक्ष सहित अन्यों का स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर बाल भोग प्रसादी शीतल चन्द मनोज जैन के सहयोग से वितरित की गई। वही व्यापार महासंघ के अध्यक्ष कमल अरोडा, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्रीनाथ शर्मा का अभिनंदन भी किया गया। इस अवसर पर सतीश छाबडा, खेमराज मातूकी वाले, राधा शरण पुजारी, कल्ला पंडित, मुरारी मीना, टोनू मातूकी, गोविंद, पिकीं, दीपू तमोलिया, आकाश जैन, मनोज मील वाले, खेमेंद्र शर्मा आदि लोग मौजूद थे।
Next Story
Related News
X

