Pratahkal - Lifestyle Update - Apply these 7 things daily for 5 minutes, freckles will disappear forever
चेहरे (Face) पर एक तिल होने से उसकी खूबसूरती (Beauty) और बढ़ जाती हैं। मगर यदि पूरा चेहरा झाइयों या काले दागों से भर जाए तो व्यक्ति की चेहरे पर दाग लग जाता है। चेहरे की खूबसूरती को वापिस पाने और झाइयों को दूर करने के लिए लड़कियां और लड़के कई तरह के ब्यूटी क्रीम (Beauty Cream) और स्किन ट्रीटमेंट (Skin Treatment) का सहारा लेते हैं। इसमें बहुत से पैसे और समय लग जाता है। मंहगे ट्रीटमेंट की जगह पर घरेलू चीज को रोजाना 5 मिनट चेहरे पर लगा कर भी झाइयों की समस्या से हमेशा के लिए राहत पाई जा सकती है। आज हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताएंगे जो झाइयों की समस्या से तुरंत राहत दिलाता है।
रोजाना 5 मिनट लगाएं ये 7 चीजें झाइयां होंगी हमेशा के लिए गायब
कच्ची मूली
झाइयों को दूर करने के लिए कच्ची मूली बहुत फायदेमंद होती है। इसमें विटामिन सी और फोनोलिक योगिक होते हैं जो झाइयों को दूर करने का काम करता है। चेहरे पर पड़ी झाइयों को दूर करने के लिए कच्ची मूली का रस रोज चेहरे पर लगाएं। इससे कुछ ही दिनों झाइयां फीकी पड़नी शुरू हो जाएंगी।
नींबू का रस
नींबू के रस में साइट्रिक एसिड होता है। जो चेहरे में पड़े भूरे रंग के धब्बों को साफ करने के साथ ही झाइयों की समस्या से भी राहत दिलाता है। नींबू के रस में उतना ही बटर मिल्क मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 5 मिनट के लिए लगाएं।
हल्दी
झाइयों को दूर करने के लिए हल्दी और पानी का एक पेस्ट बानएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। कुछ दिनों तक रोजाना 5 मिनट हल्दी लगाने से झाइयां कम होनी शुरू हो जाएंगी।
कच्चा पपीता
कच्चे पपीते को छिलके के समेत पीस कर उसका रस निकाल लें। अब इस रस को चेहरे पर लगाएं। इसके अलावा आप चाहे को कच्चे पपीते को चेहरे पर रंगड़ भी सकते हैं। रोजाना 5 मिनट के लिए पपीता लगाने से झाइया कम होने लगेंगी।
बटरमिल्क
बटरमिल्क में लैक्टिक एसिड होता है जो झाइयों को कम करने में मददगार होता है। इसके अलावा बटरमिल्क को चेहरे पर लगाने से पिंग्? मटेशन की समस्या भी दूर होती है। रोजाना बटर मिल्क को 5 मिनट के लिए चेहर पर लगाएं और झाइयों की समस्या से राहत पाएं।
एलोवेरा
सबसे पहले ताजा एलोवेरा की पत्तियां लें। अब इस पत्तियों से जेल निकाल लें। फिर इस जैल में नींबू का रस और बटरमिल्क डालकर एक मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण को चेहरे पर केवल 5 मिनट के लिए लगाएं।
सेब
सेब या पपीते के पल्प को चेहरे पर 5 मिनट तक मलें । हफ्ते में 2-3 बार इसे मलने से झाइयों की समस्या दूर हो जाएगी।
Editorial

Editorial

Next Story