✕
पद्मविभूषण चौरसिया को महाराजा हनवंत सिंह मारवाड़ संगीत रत्न अवार्ड
By EditorialPublished on
प्रख्यात बांसुरी वादक (Flute Player) और पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) से सम्मानित पंडित हरिप्रसाद चौरसिया (Pandit Hariprasad Chaurasia) को राज्यपाल कलराज मिश्र (Governor Kalraj Mishra) ने महाराजा हनुवंत सिंह मारवाड़ संगीत रत्न अवार्ड देकर सम्मानित किया ।

x
जोधपुर : प्रख्यात बांसुरी वादक (Flute Player) और पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) से सम्मानित पंडित हरिप्रसाद चौरसिया (Pandit Hariprasad Chaurasia) को राज्यपाल कलराज मिश्र (Governor Kalraj Mishra) ने महाराजा हनुवंत सिंह मारवाड़ संगीत रत्न अवार्ड देकर सम्मानित किया । राजमाता कृष्णा कुमारी स्कूल में मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट और स्वर सुधा की ओर से हुए इस कार्यक्रम में चौरसिया को यह सम्मान दिया गया। राज्यपाल ने पंडित हरिप्रसाद चौरसिया को शॉल श्रीफल और 1 लाख का चेक प्रदान कर पुरस्कृत किया। अपने संबोधन में उन्होंने महाराजा हनवंत सिंह के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि इस तरह का आयोजन उनकी याद में कला जगत को समर्पित किया गया है। उन्होंने अद्भुत कर्म योग का परिचय देते हुए जन जन के प्रिय बने । उन्हीं के शासनकाल में मारवाड़ी काश्तकारी और भू राजस्व अधिनियम को सबसे पहले प्रारंभ करने का क्रांतिकारी प्रगतिशील कार्य हुआ। जिसमें लाखों किसान एक ही दिन में अपने खेत के स्थाई खातेदार बन गए।
पंडित हरिप्रसाद चौरसिया को लेकर कहा कि भारतीय शास्त्रीय संगीत को उन्होंने अपनी बांसुरी से समृद्ध और संपन्न किया है। इन्होंने हमारे संगीत के माधुर्य और पारंपरिक राग संगीत की पुरातन विरासत को निरंतर संपन्न किया है।
समारोह में पूर्व नरेश गजसिंह ने बताया कि यह पुरस्कार हमेशा राज्यपाल द्वारा ही प्रदान किया जाता है। ऐसी परंपरा रही है। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को स्मृति चिन्ह प्रदान किया । कार्यक्रम में पंडित हरिप्रसाद चौरसिया की दो शिष्याओं देबोप्रिया और सुचिस्मिता चटर्जी ने बांसुरी वादन सुनाया। तबले पर संगीतकार आशीष राघवानी ने साथ दिया। पंडित चौरसिया ने अपने दोनों शिष्यों की प्रस्तुति को सुना और आशीर्वचन प्रदान किया। इस अवसर पर स्वर सुधा के सचिव विवेक कला, प्रियदर्शन, चंद्रा बूब सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
