Pratahkal - Jaipur News Update - Inauguration of two day workshop on photography by Press Information Bureau, Jaipur
जयपुर : पत्र सूचना कार्यालय, जयपुर (Jaipur) की ओर से केंद्र सरकार (Central Government) के कर्मचारियो के लिए फोटोग्राफी (Photography) पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ।
उद्घाटन (Inauguration) सत्र को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुये पत्र सूचना कार्यालय, पश्चिम क्षेत्र की महानिदेशक श्रीमती मोनी दीपा मुखर्जी ने विश्वास व्यक्त किया इस कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का फोटोग्राफी के क्षेत्र में कौशल बढ़ेगा, जो उनके अपने विभाग के लिए भी उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा की भाग लेने वाले कर्मचारी मोबाइल फोटोग्राफी के माध्यम से सोशल मीडिया पर न केवल फोटोग्राफ बल्कि छोटे-छोटे वीडियो डालकर अपने विभाग का बेहतर प्रचार कर सकेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पत्र सूचना कार्यालय जयपुर भविष्य में भी ऐसी कार्यशाला नियमित रूप से आयोजित करता रहेगा।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए पत्र सूचना कार्यालय, जयपुर की अपर महानिदेशक श्रीमती ऋतु शुक्ला ने कहा कि कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागी फोटोग्राफी की सही तकनीक को सीख सकेंगे साथ ही इस क्षेत्र में जो नई तकनीक का प्रयोग हो रहा है, उसकी भी जानकारी ले सकेंगे। अपर महानिदेशक ने सभी प्रतिभागियों से भारत सरकार की और से आजादी के अमृत महोत्सव के समापन पर चलाये जा रहे 'मेरी माटी मेरा देश' कार्यक्रम के अंतर्गत अच्छी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने का अपील की। इस अवसर पर प्रसिद्ध फोटोग्राफर पुरुषोत्तम दिवाकर ने प्रतिभागियों को फोटोग्राफी की बारीकिया सिखाई।
पत्र सूचना कार्यालय के फोटोग्राफी ऑफिसर बृजमोहन मीणा ने सरकारी कार्यक्रमों में किस प्रकार फोटोग्राफी की जाती है उस संबंध में जानकारी दी।
Editorial

Editorial

Next Story