Pratahkal-Rajasthan-BJP state working committee member Shivani Dayma did public relations
भुसावर (प्रा.सं.) । भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रदेश कार्य समिति सदस्य शिवानी दायमा (Shivani Dayma) ने वैर विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव का दौरा कर जनसंपर्क किया। दायमा ने भुसावर उपखंड के गांव बल्लभगढ़ कंचनपुरा, फौजीपुर, दीवली, मैनपुरा एंव वैर के चक धरसौनी, जीवद आदि गांवो में जाकर जन संपर्क किया और आने वाले विधान सभा के चुनावो की रणनीति पर चर्चा हुई। गांव वालो की समस्याओं को सुना और गांव वालो से जन संवाद करते हुए कहा की सत्ता परिवर्तन भी आवश्यक है। इस के लिए जनता का सहयोग जरूरी है।
उन्होंने केंद्र सरकार की जन हितकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण जनों को दी गई। वहीं जन संपर्क में ग्रामीण जनों को आने वाले विधान सभा चुनावों में बीजेपी का वोट करने के लिए प्रेरित किया गया । दायमा ने कहा कि कांग्रेस के राज में महिलाओं पर आए दिन अत्याचार हो रहे है, कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है, बेरोजगारी बढ़ गई है, जनता का शोषण हो रहा है, सड़को में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, विधान सभा की जनता में पीडब्ल्यूडी मंत्री के खिलाफ रोष व्याप्त है। दायमा ने कहा कि कांग्रेस सरकार का कार्यकाल केवल खाओ कमाओ योजना पर आधारित है । वैर विधानसभा क्षेत्र मे सडको की हालत ये है कि बनने के कुछ घण्टो बाद उखड़ रही है। महिलाओं के साथ अत्याचार के हालात ये है कि पुलिस प्रशासन सुनने तक को तैयार नहीं बल्कि पीडिता को और पीडित किया जाता है। परीक्षाओं मे पेपर लीक करके युवाओं के भविष्य के साथ जो खिलवाड किया गया है।
Editorial

Editorial

Next Story