✕
जैन साध्वी की हत्या का प्रयास, चार के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
By EditorialPublished on
ठाणे (Thane) जिले में भायंदर में एक जैन साध्वी की हत्या की कोशिश (Attempted murder of Jain Sadhvi) की चार अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की धरपकड़ के लिये टीमें गठित की गई हैं।

ठाणे । ठाणे (Thane) जिले में भायंदर में एक जैन साध्वी की हत्या की कोशिश (Attempted murder of Jain Sadhvi) की चार अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की धरपकड़ के लिये टीमें गठित की गई हैं।
पूर्व बीजेपी (BJP) एमएलए नरेंद्र मेहता की अगुवाई में जैन समुदाय के एक शिष्टमंडल ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर इस मामले में आरोपियों के खिलाफ त्वरित और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। नरेंद्र मेहता की मीडिया पोस्ट के मुताबिक, बालाजी कॉम्प्लेक्स के समीप एक स्थान पर सूअर छोड़ने आये कार सवार लोगों के इस कृत्य पर जैन साध्वी ने एतराज जताया था। इस बात पर उन लोगों ने साध्वी से बदसलूकी की और अपनी गाड़ी से उन्हें कुचलने की कोशिश की थी।
Next Story
Related News
X



