Pratahkal-Attempt to kill the Jeweller by poisoning

मुंबई । जूलर (Jeweller) को जहर (Poison) देकर मारने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने एक जूलर की पत्नी और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जूलर लोअर परेल का रहनेवाला है। जूलर की पत्नी अभी उससे अलग रह रही है।
जूलर का आरोप है कि उसकी पत्नी ने किसी तांत्रिक से कोई जहरीली जड़ीबूडी खाने में मिलाकर उसे जान से मारने की कोशिश की है। इससे जूलर के बदन में गंभीर इंफेक्शन हो गया है। जूलर का आरोप है कि उसकी पत्नी ने उसके साझा बैंक लॉकर से 15 लाख रुपये कीमत की गोल्ड जूलरी भी चोरी से निकाल ली है।
आरएके मार्ग पुलिस स्टेशन ने इस मामले में अपनी एफआईआर में तांत्रिक का नाम भी शामिल किया है और मानव बलि तथा अन्य अमानवीय, शैतानी और अघोरी प्रक्रियाओं और काला जादू अधिनियम जैसे कानून की धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया है।
Editorial

Editorial

Next Story