Pratahkal-Three brothers killed their sister's live in Partner with hammer

मुंबई । कल्याण जिले में एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां तीन भाईयों ने मिलकर हथौड़े से अपनी बहन के लिव इन पार्टनर की हत्या (Murder of Live in Partner) कर दी और उसके शव को उल्हास नदी में फेंक दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। खड़कपाड़ा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि शहबाज शेख (28) का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार, शहबाज शेख टिटवाला का निवासी था और पिछले चार सालों से तलाकशुदा मुमताज के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। दोनों के बीच हमेशा लड़ाई-झगड़े होते थे। बहन के सात हो रहे दुर्व्यवहार को देखते हुए शोएब शेख, इरशाद शेख और हेमंत बिछवाड़े ने शेबाज की हत्या कर दी।
  • 4 अगस्त से था लापता
शहबाज शेख 4 अगस्त से लापता था, जिसके बाद उसके पिता ने खड़कपाड़ा पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद तीनों ने अपना गुनाह कबूला।
Editorial

Editorial

Next Story