Pratahkal-Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah-Shailesh Lodha won the case against Asit Modi
मुंबई । लॉन्गेस्ट रनिंग शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) पिछले कुछ समय से विवादों को लेकर चर्चा में है। शो को छोड़ चुके कई सितारों ने प्रोड्यूसर असित मोदी (Asit Modi) पर गंभीर आरोप लगाए, जिनमें से एक शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) भी हैं। शैलेश लोढ़ा ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में तारक मेहता का किरदार निभाया था। वह पिछले 14 साल से इस शो के साथ जुड़े थे, लेकिन पिछले साल उन्होंने अचानक इस कॉमेडी शो से किनारा कर लिया था। वह कई बार असित मोदी पर इशारों-इशारों में तंज कसते हुए नजर आते हैं। कुछ महीने पहले तो उन्होंने असित मोदी के खिलाफ केस तक दर्ज करा दिया था।
शैलेश लोढ़ा का आरोप था कि असित मोदी उनके बकाया पैसे वापस नहीं कर रहे हैं, जबकि प्रोड्यूसर का कहना था कि वह पैसे वापस करने के लिए तैयार हैं, लेकिन शैलेश पेपर वर्क नहीं कर रहे हैं। अब असित के खिलाफ शैलेश ने केस जीत लिया है। हाल ही में, शैलेश ने अपनी जीत पर खुशी जताई। साथ ही ये भी खुलासा किया कि वह कौन से पेपर्स थे, जो असित मोदी उनसे साइन करवाना चाहते थे। दिए एक इंटरव्यू में शैलेश ने कहा- "यह लड़ाई कभी पैसे को लेकर नहीं थी। यह न्याय और आत्मसम्मान के लिए थी। मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैंने कोई जंग जीत ली है और मुझे खुशी है कि सच्चाई की जीत हुई है।" "वह (असित) चाहते थे कि मैं अपना बकाया चुकाने के लिए कुछ पेपर्स पर साइन करूं। उनके कॉन्ट्रैक्ट में शर्त थी कि आप मीडिया से बात नहीं कर सकते और भी बहुत कुछ। मैं नहीं माना। मैं अपना पैसा पाने के लिए किसी कागजात पर साइन क्यों करूं?"
असित मोदी, शैलेश को डिमांड ड्राफ्ट के रूप में 1,05,84,000 रुपये का भुगतान करेंगे। बता दें कि अब तक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को दिशा वकानी, राज अनादकट, जेनिफर मिस्त्री और प्रिया आहूजा जैसे सितारे शो छोड़ चुके हैं।
Editorial

Editorial

Next Story