✕
लगातार सक्रिय गौरव वल्लभ ने बढ़ाई कांग्रेसी नेताओं की बेचैनी
By EditorialPublished on
कांग्रेस (Congress) के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ (Gaurav Vallabh) की उदयपुर (Udaipur) शहर में सक्रियता से उदयपुर शहर के नेताओं की बैचेनी बढ़ा दी है। वल्लभ लगातार शहर में सक्रिय है और लगातार बैठकें कर रहे है। रविवार को भी वल्लभ ने उदयपुर शहर के वार्ड 7 में एक बैठक में भाग लिया था, इस वार्ड से कांग्रेसी पार्षद है। इधर शहर जिलाध्यक्ष ने इस तरह की किसी भी तरह की जानकारी होने से इंकार किया है।

x

उदयपुर : कांग्रेस (Congress) के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ (Gaurav Vallabh) की उदयपुर (Udaipur) शहर में सक्रियता से उदयपुर शहर के नेताओं की बैचेनी बढ़ा दी है। वल्लभ लगातार शहर में सक्रिय है और लगातार बैठकें कर रहे है। रविवार को भी वल्लभ ने उदयपुर शहर के वार्ड 7 में एक बैठक में भाग लिया था, इस वार्ड से कांग्रेसी पार्षद है। इधर शहर जिलाध्यक्ष ने इस तरह की किसी भी तरह की जानकारी होने से इंकार किया है।
जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के नजदीक आने के साथ ही कांग्रेस और भाजपा (BJP) दोनों में ही दावेदारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कांग्रेस में कई दावेदारों के बीच में एकदम से एक नया नाम उभरकर सामने आया है यह नाम है कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ का। पिछले करीब दो-तीन माह से गौरव वल्लभ उदयपुर में सक्रिय है और ये यहां लगातार कार्यक्रमों में जा रहे है और अपनी दावेदारी मजबूत कर रहे है । स्थानीय स्तर पर जो भी कार्यक्रम हो या कांग्रेस का कार्यक्रम जहां पर भी उन्हें बुलाया जा रहा है वे वहां जाकर अपनी दावेदारी को ओर मजबूत कर रहे है । वल्लभ की सक्रियता से एक बार फिर से कांग्रेसी नेताओं में हड़कंप मचा हुआ है और वे बाहरी को स्वीकार नहीं करने बात कह रहे है। इधर गौरव वल्लभ इन सभी से दूर अपनी सक्रियता को ओर भी तेज करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है । इधर रविवार को कांग्रेस पार्षद हिदायतुल्ला के वार्ड 7 में एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ नजर आए। इस कार्यक्रम में अधिकांश कांग्रेस से जुड़े लोग शामिल थे। इस कार्यक्रम का विडियों जैसे ही सामने आया तो शहर कांग्रेस के दावेदार एक बार फिर से बैचेन हो गए और इनका कहना है कि वे लम्बे समय से तैयारियां कर रहे है और ऐसे में अचानक से बाहरी प्रत्यशी यदि यहां पर आकर पैराशूट के रूप में उतरेगा तो उसे स्वीकार कैसे किया जाएगा। यहां पर भी कई ऐसे नेता है जो लम्बे समय से काम कर रहे है और वे भी चुनाव लड़ना चाहते है । इधर स्थानीय पार्षद हिदायतुल्ला का कहना है कि उसे भी इस कार्यक्रम में बुलाया था ।
इनका कहना है :-
- "मेरे वार्ड में कार्यक्रम रखा गया था और मुझे बुलाया था तो मैं भी स्वागत करने चला गया। यह निजी कार्यक्रम था और मेरी तरफ से नहीं आयोजित किया गया था।"
- हिदायतुल्ला, कांग्रेस पार्षद वार्ड 7
- हमारे राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ यहां पर सक्रिय है इस बारे मुझे जानकारी नहीं है। ना कभी उन्होंने मुझे इस बारे में बताया। उनके लिए कांग्रेस का कोई भी अधिकारिक प्रोग्राम नहीं हुआ है। यदि कोई निजी कार्यक्रम हो तो भी मुझे नहीं बताया गया।
- फतहसिंह राठौड़, अध्यक्ष उदयपुर शहर कांग्रेस
- जो भी प्रत्याशी उदयपुर शहर से लड़े वह स्थानीय ही होना चाहिए। अभी कांग्रेस के पास मौका है इस सीट को हम अपने खाते में कर सकते है। ऐसे में संगठन को चाहिए कि संगठन शहर में ही लम्बे समय से काम करने वाले किसी मजबूत कांग्रेस कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाएं ताकी उसका सभी सपोर्ट कर सकें।
- मोहसीन खान, पूर्व नेता प्रतिपक्ष निगम
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ट्रेन से आएंगे उदयपुर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सोमवार सुबह उदयपुर ट्रेन से पहुंचेंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि पहले प्रदेश अध्यक्ष का फ्लाइट से उदयपुर आने का कार्यक्रम था, लेकिन अब वे सोमवार सुबह ट्रेन से पहुंचेंगे। सोमवार सुबह 6:30 पर वे सिटी स्टेशन उतरेंगे, जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा डोटासरा का स्वागत किया जाएगा। वहां से डोटासरा सर्किट हाउस जाएंगे, जहां पर कुछ समय विश्राम कर डूंगरपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

Editorial
Next Story
Related News
X
