Pratahkal - Udaipur News Update - BJP state president took office bearers meeting till 2.45 pm
उदयपुर : भाजपा (BJP) प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) शनिवार रात करीब दो बजे तक भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक ली। इसमें भाजपा नेताओं को प्रदेशाध्यक्ष ने सब कुछ भूल कर केवल भाजपा की विजय याद रखने का आव्हान किया।
सुखाडिया विश्व विद्यालय (Sukhadia University) में विश्रांति गूह सभागार में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) की तैयारियो और उदयपुर (Udaipur) देहात की विधानसभाओं में संगठन कार्यों की समीक्षा और फीडबेक के लिए रात्रि दस बजे बाद उन्होंने भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों की बैठक ली जो मध्य रात्रि डेढ़ बजे तक समाप्त हुई। देर रात तक चली बैठक के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने पदाधिकारियों और नेताओ को स्पष्ट संदेश दिया की एकजुट, एकमुखी होकर बूथों पर, शक्ति केंद्रो पर नेता, पदाधिकारी दौरे करे और प्रदेश द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों और संगठन सरंचना को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़े। जोशी ने कहा की कांग्रेस के कुशासन, झूठ और लूट की दुकान की पोल खुल रही है। यह सरकार अब ज्यादा दिन की मेहमान नही है। मंडलों की अपनी चुनावी रणनीति बने, बूथ पर भाजपा कैसे मजबूत हो इस पर केंद्रित रहना है।
उन्होंने कहा की हर कार्यकर्ता इस विजय अभियान के लिए महत्वपूर्ण है और हर कार्य के लिए कार्यकर्ता और हर कार्यकर्ता के लिए कार्य की पद्धति के साथ पूर्व योजना, पूर्ण योजना बन जाए। जिन्हें संगठन का दायित्व मिला हे पदाधिकारी जिम्मेदारी समझे और अपने अपने क्षेत्र में दौरे करे, कार्यकर्ताओ और आम जन से संवाद करे। बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ चंद्रगुप्त सिंह जिला प्रभारी आई एम सेठिया, जिला सह प्रभारी महेश शर्मा, महामंत्री दीपक शर्मा, नाना लाल अहारी, नरेंद्र सिंह आसोलिया, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष भवर सिंह पंवार सहित विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, मोर्चे के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Editorial

Editorial

Next Story