✕
हंगामा करो, लेकिन संभल के
By EditorialPublished on
राज्यसभा (Rajya Sabha) में विपक्षी दलों के सांसद मणिपुर (Member of Parliament Manipur) मुद्दे को लेकर लगातार विरोध जता रहे हैं। मॉनसून सत्र के पहले दिन से ही वे इस मुद्दे पर आक्रामक हैं। वे इस मसले पर रूल 267 के तहत बहस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से सरकार की ओर से जवाब देने की मांग कर रहे हैं। सत्र में यही मसला टकराव का विषय बना रहा।
राज्यसभा (Rajya Sabha) में विपक्षी दलों के सांसद मणिपुर (Member of Parliament Manipur) मुद्दे को लेकर लगातार विरोध जता रहे हैं। मॉनसून सत्र के पहले दिन से ही वे इस मुद्दे पर आक्रामक हैं। वे इस मसले पर रूल 267 के तहत बहस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से सरकार की ओर से जवाब देने की मांग कर रहे हैं। सत्र में यही मसला टकराव का विषय बना रहा। इसी मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के सांसदसंजय सिंह को वेल के अंदर आकर हंगामा करने के आरोप में पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद सदन अंदर विपक्षी सांसदों ने हंगामा करने की रणनीति में बदलाव कर दिया। सस्पेंशन की घटना के बाद अब सांसद सदन के अंदर वेल में जाने से हिचक रहे हैं। अब सभी सांसद अपनी-अपनी सीट से ही खड़े होकर हंगामा करते दिखाई दे रहे हैं। न तो वे प्ले कार्ड प्रदर्शित कर रहे हैं, न ही किसी तरह सीमा रेखा पार कर रहे हैं। इस बदली रणनीति पर एक विपक्षी सांसद ने कहा कि अगर कुछ और सांसद सस्पेंड हो गए तो सरकार के लिए वोटिंग के दौरान आसानी हो जाएगी। दरअसल, सत्र के दौरान दिल्ली ऑर्डिनेंस से जुड़े बिल पर बहस और वोटिंग होनी है। इसके लिए एक- एक सांसद की उपस्थिति और उनकी वोटिंग अहम मानी जा रही है। ऐसे में वे कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X


