✕
उलझन कैसे हाटे
By EditorialPublished on
शरद पवार (Sharad Pawar) के हालिया एक्शन के बाद विपक्षी खेमे में काफी बेचैनी देखने और सुनने को मिल रही है। 'इंडिया' गठबंधन के नेताओं का मानना है कि शरद पवार की मंशा चाहे जो भी हो, लेकिन जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) कार्यक्रम में वह शामिल हुए, उससे अच्छा संदेश नहीं गया।

x

शरद पवार (Sharad Pawar) के हालिया एक्शन के बाद विपक्षी खेमे में काफी बेचैनी देखने और सुनने को मिल रही है। 'इंडिया' गठबंधन के नेताओं का मानना है कि शरद पवार की मंशा चाहे जो भी हो, लेकिन जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) कार्यक्रम में वह शामिल हुए, उससे अच्छा संदेश नहीं गया। खैर कार्यक्रम हो जाने के बाद अब गठबंधन के नेता इस बात पर विचार कर रहे हैं कि इसका काउंटर कैसे किया जाए। इसके लिए महाराष्ट्र में शरद पवार, उद्भव ठाकरे और राहुल गांधी की एक संयुक्त सभा कराने की सोची जा रही है। 16 अगस्त से शरद पवार राज्य की यात्रा पर निकलने वाले हैं। एक प्रस्ताव आया है कि यात्रा शुरू होने से पहले ही यह रैली कर मजबूत संदेश दे दिया जाए। वैसे भी महाविकास आघाड़ी की एक रैली लंबे समय से प्रस्तावित है। राहुल गांधी की भी इच्छा है कि वह राज्य में रैली कर लोगों से संवाद करें। नेता यह भी चाहते हैं कि शरद पवार खुद सुनिश्चित करें कि महीने के अंत में जब मुंबई में विपक्षी गठबंधन की तीसरी मीटिंग होगी, तब किसी तरह का कोई सवाल न उठे। शरद पवार कैंप के नेता भी मानते हैं कि जिस तरह हालिया घटनाक्रम में चीजें देखने को मिली हैं, उनसे पैदा हो रही उलझनों को जल्द से जल्द दूर करने की जरूरत है।

Editorial
Next Story
Related News
X
