✕
वैष्णोदेवी - अमृतसर के लिए विशेष ट्रेन रवाना
By EditorialPublished on
राज्य सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2023 के तहत राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा कराने के लिए जोधपुर से वैष्णोदेवी - अमृतसर (Vaishnodevi - Amritsar) विशेष ट्रेन (Special Train) रविवार को भगत की कोठी से रवाना हुई। इस ट्रेन से कुल 525 वरिष्ठ नागरिकों को वैष्णोदेवी-अमृतसर तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी।

x

जोधपुर : राज्य सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2023 के तहत राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा कराने के लिए जोधपुर से वैष्णोदेवी - अमृतसर (Vaishnodevi - Amritsar) विशेष ट्रेन (Special Train) रविवार को भगत की कोठी से रवाना हुई। इस ट्रेन से कुल 525 वरिष्ठ नागरिकों को वैष्णोदेवी-अमृतसर तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी। रेलवे स्टेशन से 560 वरिष्ठ नागरिकों को वैष्णोदेवी-अमृतसर तीर्थ स्थल की यात्रा के लिए आमंत्रित किया गया था । भगत की कोठी रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों को टिकट वितरण की व्यवस्था कोच के अनुरूप की गई। जोधपुर संभाग से 364, उदयपुर संभाग के 100 एवं ऋषभदेव से 61 यात्री उपस्थित हुए।
देवस्थान विभाग, जोधपुर द्वारा इनके फार्म चेक कर इनको टिकट वितरित किए गए। ट्रेन में यात्रा कर रहे वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए एक ट्रेन प्रभारी चिकित्सा दल, प्रत्येक कोच में 2 अनुरक्षक ड्यूटी लगाई गई है, जो आवश्यक दवाइयां एवं उपकरण उपलब्ध करवाएंगे। इस अवसर पर राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत, विधायक जोधपुर शहर मनीषा पंवार, नरेश जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वरिष्ठ जन कल्याण बोर्ड सदस्य प्रताप सिंह राजपुरोहित, संभागीय आयुक्त बी. एल. मेहरा ने कोच का फीता काट कर यात्रियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामना दी। इस अवसर पर देवस्थान विभाग के अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश जैन, सहायक आयुक्त उदयपुर जतीन कुमार गांधी उपस्थित रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
