✕
नेशनल हैण्डलूम वीक -2023
By EditorialPublished on
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग (Industries and Commerce Department) की ओर से आयोजित हो रहे पांच दिवसीय नेशनल हैण्डलूम वीक-2023 (National Handloom Week-2023) के तहत आज राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (Rajasthan International Center) में वसुधैव कुटुम्बकम् (Vasudhaiva Kutumbakam) श्रीम पर फैशन शो (Fashion Show) का आयोजन हुआ। फैशन शो में राजसिको एवं आरईपीसी चैयरमेन राजीव अरोड़ा मुख्य अतिथि रहे ।

x

जयपुर : उद्योग एवं वाणिज्य विभाग (Industries and Commerce Department) की ओर से आयोजित हो रहे पांच दिवसीय नेशनल हैण्डलूम वीक-2023 (National Handloom Week-2023) के तहत आज राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (Rajasthan International Center) में वसुधैव कुटुम्बकम् (Vasudhaiva Kutumbakam) श्रीम पर फैशन शो (Fashion Show) का आयोजन हुआ। फैशन शो में राजसिको एवं आरईपीसी चैयरमेन राजीव अरोड़ा मुख्य अतिथि रहे । बुनकर, हथकरघा एवं खादी उत्पादों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित हुए फैशन शो में 30 मॉडल्स ने विभिन्न संग्रह जैसे दाबू ब्लॉक प्रिंटिंग, टाई डाई, कोटा डोरिया, जामदानी, गोटा पत्ती वर्क, मिरर वर्क, कलमकारी, लहरिया, स्वदेशी देहाती फाइबर और प्राकृतिक रूप से हाथ की कढ़ाई से रंगे कपड़े एवं अन्य महत्वपूर्ण शिल्प कलाओं से तैयार परिधानों को प्रदर्शित किया।
फैशन शो आयोजन पर मुख्य अतिथि राजीव अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) के विजन के अनुरूप प्रदेश के बुनकर, हथकरघा एवं खादी उत्पाद निर्माताओं को राज्य सरकार द्वारा मदद दी जा रही है। हैण्डलूम वीक के आयोजन से बुनकर, खादी, हथकरघा कारीगरों को अपने उत्पादों की राष्ट्रीय एवं वैश्विक पहचान बनाने एवं स्थाई बाजार हासिल करने में मदद मिलेगी।
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती वीनू गुप्ता ने कहा कि हैण्डलूम वीक में विगत चार दिवस में बायर - सेलर मीट, प्रदर्शनी, थीम पवेलियन, आदि के आयोजन से आर्टिजंस को बढ़ावा मिला है। फैशन शो में आयोजन में प्रमुख रूप से आईआईसीडी जयपुर, लेडी बैमफोर्ड फाउंडेशन, नीला हाउस विभिन्न डिजाइनर, एनजीओ का सहयोग व समन्वय रहा। इसके साथ आयोजन में एमेटी यूनिवर्सिटी, पर्ल एकेडमी, आईआईएस यूनिवर्सिटी भी प्रतिभागी के तौर पर शामिल रहे। फैशन शो में राजस्थान सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त डी. बी. गुप्ता, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त ओम कसेरा, राजस्थान वित्त निगम के एमडी राजेश कुमार मीणा, आईआईसीडी निदेशक श्रीमती तूलिका गुप्ता, सहित विभाग के अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
