Pratahkal - Jaipur News Update - Indyin Orthopedic Association celebrates Bone and Joint Week as an awareness week
जयपुर : देश के आर्थोपेडिक डॉक्टर्स (Orthopedic Doctors) की अग्रणी संस्था देश भर में प्रतिवर्ष मनाया जाने वाले बॉन एण्ड ज्वाईट वीक को आमजन के लिए जागरुकता सप्ताह के रुप में मनाया। प्रथम जागरुकता कार्यक्रम जीवनरेखा हॉस्पिटल में मनाया गया। कार्यक्रम में 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया जिसमें पुलिसकर्मि, मिडियाकर्मि, आमजन, रोड साईड वेण्डर आदि शामिल थे।
संस्था के सचिव डॉ. नीरज अग्रवाल वरिष्ठ जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ जयपुर ने बताया की एसोशियेशन (Association) ने यह शुरुवात की है इस कार्यक्रम को लगातार संम्पूर्ण सप्ताह किया जायेगा। घायलों को तुरंत ही मेडिकल मदद की ट्रेनिगं डॉ. माया टण्डन ने दि व बताया की रोड़ एक्सीडेन्ट में मरने वाली जनसंख्या अधिकतर युवाओं की होती है।
इस अवसर पर विनोद कुमार आरपीएस (RPS) ने भी अने विचार रखे व साथ ही कहा की गाडी की स्पीड कम रखकर हम अधिकतर रोड एक्सीडेन्ट को कम कर सकते है। विनोद कुमार आरपीएस ने अपनी पूरी टीम के साथ ट्रेनिंग कार्यक्रम में भाग लिया व इस प्रयास को सराहनिय बताया। टीआई एज्युकेशन यातायात पुलिस प्रविण कुमार ने अपने अनोखे अंदाज में सभी को रोड़ ट्राफिक नियमों के बारे में जानकारी दी व कहा की दुर्घटना से देर भली है इसके साथ कोमेडी करते हुये सभी उपस्थित जनों को ट्राफिक नियमों की जानकारी दी।
डॉ. जयंत सेन (Dr. Jayant Sen) अध्यक्ष इण्यिन ऑर्थोपेडिक एसोशियेशन (Indyin Orthopedic Association) ने हड्डियों के संपूर्ण स्वास्थ्य के बारे में अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में रुपेश माथुर सीईओ जीवन रेखा हॉस्पिटल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Editorial

Editorial

Next Story