Pratahkal - Jaipur News Update - Carrom competition concluded in RAS club

जयपुर : आरएएस क्लब (RAS Club) में रविवार को कैरम प्रतियोगिता (Carrom Competition) का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पाँच अलग अलग श्रेणियों में 11 से लेकर पचास वर्ष से अधिक आयुवर्ग के बच्चों, महिला एवंपुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता मे 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग महिला श्रेणी में विजेता ऋषिका गोयल एवं उपविजेता गीतिका सोबती और पुरुष श्रेणी में इन्द्रप्रित अरोड़ा विजेता एवं राहुल नाहर उपविजेता रहें । वही अंडर 18 (महिला) श्रेणी में हृदयांगना जैन विजेता और नाईशा गोयल उपविजेता और वही अंडर 18 (पुरुष) वर्ग में लक्ष्य विजेता और सुल्तान मिढ़ा उपविजेता रहें । इसी प्रकार पचास से अधिक आयुवर्ग श्रेणी में विजेता- उपविजेता उदयशंकर और रूप नाहर रहें।
आरएएस क्लब के अध्यक्ष गौरव बजाड ने तनावरहित ज़िन्दगी के लिए खेलों एवं अन्य शारीरिक क्रियाओं के लिए नियमित समय निकालने की बात पर जोर देते हुए विजेताओं और उपविजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त आर. ए. एस अधिकारी सुरेंद्र सिंह उदावत एवं महेंद्र सिंह राठौड़ ने भी विजेताओं को पुरस्कृत कर उन्हें शुभकामनाएँ दी ।
Editorial

Editorial

Next Story